Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लखनऊ में शैक्षणिक संस्थान (institution) में हुए हादसे के बाद , धनबाद जिला प्रशासन ने उठाई कड़ी कदम

On: June 25, 2026 11:48 AM
Follow Us:
लखनऊ में शैक्षणिक संस्थान (institution) में हुए हादसे के बाद , धनबाद जिला प्रशासन ने उठाई कड़ी कदम
---Advertisement---

लखनऊ  में शैक्षणिक संस्थान (institution)  में हुए हादसे के बाद धनबाद जिला प्रशासन ने भी जिले के कोचिंग सेंटरों और शैक्षणिक संस्थानों (institution)  की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। उपायुक्त के निर्देश पर बुधवार को एसडीएम लोकेश बारंगी के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने सिटी सेंटर और सरायढेला स्थित कई संस्थानों  (institution) का निरीक्षण किया। जांच के दौरान सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर तीन संस्थानों को नोटिस जारी किया गया है।

add

धनबाद में शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। एसडीएम लोकेश बारंगी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सिटी सेंटर और सरायढेला स्थित विभिन्न कोचिंग और शैक्षणिक संस्थानों की जांच की। इस दौरान अग्निशमन विभाग, विद्युत विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने फायर सेफ्टी, भवन निर्माण मानक, आपातकालीन निकासी व्यवस्था समेत अन्य सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।

जांच के दौरान कुछ संस्थानों में सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन नहीं पाया गया। इसके बाद संबंधित संस्थानों को कमियां दूर करने के लिए 10 दिनों का समय दिया गया है। प्रशासन ने इस अवधि तक आवश्यक सुधार नहीं होने पर आगे की कार्रवाई की चेतावनी दी है।

एसडीएम ने बताया कि सिटी सेंटर स्थित स्टडी अड्डा 24×7, महिंद्रा इंस्टीट्यूट समेत अन्य संस्थानों की जांच की गई है। जिन संस्थानों में खामियां मिली हैं, उन्हें सुरक्षा मानकों को पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

प्रशासन का कहना है कि जिले के सभी कोचिंग सेंटर और शैक्षणिक संस्थानों का चरणबद्ध तरीके से निरीक्षण किया जाएगा। छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें कि लखनऊ  में शैक्षणिक संस्थान (institution)  में हुए हादसे को लेकर प्रसाशन छात्रों  के भबिष्य  को लेकर चिंतित है ।

RAED ALSO – झारखंड में रोजगार के अवसर में बढ़ोतरी: 262 उम्मीदवारों को सौंपे गए नियुक्ति (Appointment) पत्र

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment