Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

‘दो बूंद जिंदगी की’ की नारो से गुंजा झारखंड, पोलियो (polio) मुक्त बनाने को लेकर उठाया जा रहा है सराहनिए कदम

On: June 27, 2026 3:44 PM
Follow Us:
'दो बूंद जिंदगी की' की नारो से गुंजा झारखंड, पोलियो (polio) मुक्त बनाने को लेकर उठाया जा रहा है सराहनिए कदम
---Advertisement---

भारत सरकार ने लक्ष्य बनाया है कि भारत को पोलियो (polio) मुक्त बनाना है, जिसे लेकर देश भर में  पोलियो से  बचाव को लेकर अभियान चलाया जा रहा है, झारखंड सरकार भी अब पोलियो (polio) को लेकर सतर्क हो गई है बता दें कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो  (polio) अभियान के तहत रांची जिले में 28 जून से 30 जून तक विशेष राष्ट्रीय पल्स पोलियो  (polio) अभियान चलाया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर रांची सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने प्रेसवार्ता कर विस्तृत जानकारी दी। polio अभियान दौरान उन्होंने 15 प्रचार-प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जाकर लोगों को पल्स पोलियो अभियान के प्रति जागरूक करेंगे।

add

सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि 28 जून, रविवार को जिले के सभी पोलियो बूथों पर जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा की ‘दो बूंद जिंदगी की’ पिलाई जाएगी। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को बूथ तक लेकर आएं और पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं।

उन्होंने बताया कि करीब दो वर्ष के अंतराल के बाद यह अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान जन्मे सभी नए बच्चों तक पोलियो की दवा पहुंचाना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। यदि कोई बच्चा पहले दिन बूथ तक नहीं पहुंच पाता है, तो 29 और 30 जून को स्वास्थ्यकर्मी, आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहिया दीदी, एएनएम और एमपीडब्ल्यू घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगे।

डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि भारत में वर्ष 2011 के बाद पोलियो का कोई मामला सामने नहीं आया है और देश लंबे समय से पोलियो मुक्त बना हुआ है। उन्होंने आम जनता और मीडिया से अपील की कि इस उपलब्धि को बनाए रखने के लिए अभियान में पूरा सहयोग करें। रांची जिले में इस अभियान के तहत 5 लाख 55 हजार 524 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इसे भी पढ़े – नशा मुक्त अभियान (Drug-free campaign) का पूर्वी सिंहभूम में दिखा असर, नशे की खिलाफ निकाली गई जागरूकता रैली

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ड्यूटी में तैनात बीसीसीएल कर्मी (BCCL employee ) को लगी गोली , पंप हाउस में केबल लूटने आए चोरों ने मारी गोली

ड्यूटी में तैनात बीसीसीएल कर्मी (BCCL employee ) को लगी गोली ,पंप हाउस में केबल लूटने आए चोरों ने मारी गोली

CID की आठ घंटे की पूछताछ के बाद RIMS के डायरेक्टर डॉ. राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, नय डायरेक्टर (Director) बने डॉ. डी.के. सिन्हा

CID की आठ घंटे की पूछताछ के बाद RIMS के डायरेक्टर डॉ. राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, नय डायरेक्टर (Director) बने डॉ. डी.के. सिन्हा

नशा मुक्त अभियान (Drug-free campaign) का पूर्वी सिंहभूम में दिखा असर, नशे की खिलाफ निकाली गई जागरूकता रैली

नशा मुक्त अभियान (Drug-free campaign) का पूर्वी सिंहभूम में दिखा असर, नशे की खिलाफ निकाली गई जागरूकता रैली

पूरे झारखंड में मनाया गाया मुहर्रम (Muharram) त्योहार,जमशेदपुर और धनबाद जैसे शहरों शांतिपूर्ण जूलूस संपन्न

पूरे झारखंड में मनाया गाया मुहर्रम (Muharram) त्योहार,जमशेदपुर और धनबाद जैसे शहरों शांतिपूर्ण जूलूस संपन्न

कांग्रेस की ओर से झारखंड के छात्रों के लिए एक नई पहल ,"छात्रों की गूंज" (Students Voice) कार्यक्रम का आयोजन

कांग्रेस की ओर से झारखंड के छात्रों के लिए एक नई पहल ,”छात्रों की गूंज” (Students Voice) कार्यक्रम का आयोजन

निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी (Parimal Nathwani) की जीत पड़ी भारी, सियासी गलियारों में छिड़ गई बहस

निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी (Parimal Nathwani) की जीत पड़ी भारी, सियासी गलियारों में छिड़ गई बहस

Leave a Comment