जिस रिश्तें से हम रिश्तें बनाना सिखते है, उसी रिशतें को एक कलयुगी बेटे ने अपने हाथों कुल्हाड़ी (axe) चलाकर गला घोट दिया। बेटा जो अपने पीता को अपने हाथों से कुल्हाड़ी (axe) से मार कर हत्या कर कुपूत्र होने का परिय दिया है। खबरों की माने तो बेरमो अनुमंडल के गोमिया प्रखंड अंतर्गत तिलैया पंचायत के कारीपानी गांव में शुक्रवार देर रात रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। शराब के नशे में धुत एक युवक ने मामूली विवाद के बाद अपने ही पिता की टांगी (axe)से वार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 63 वर्षीय जयलाल करमाली के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पुत्र 30 वर्षीय अर्जुन करमाली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, अर्जुन करमाली अपने मामा के घर आयोजित एक कार्यक्रम से देर रात शराब पीकर घर लौटा था। उसकी शराब की आदत से परेशान पिता ने उसे समझाने का प्रयास किया और कहा कि उसकी नशे की लत के कारण परिवार बिखर रहा है तथा उसकी पत्नी भी घर छोड़कर मायके चली गई है। पिता की यह बात अर्जुन को नागवार गुजरी। गुस्से में उसने घर में रखी टांगी उठाकर पिता के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से जयलाल करमाली की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को पकड़ लिया, रस्सी से बांध दिया और इसकी सूचना जगेश्वर बिहार थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रकाश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खून से सनी टांगी भी बरामद कर जब्त कर ली है।
शनिवार सुबह तिलैया पंचायत की मुखिया चिंता देवी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं। उन्होंने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति परिवारों के टूटने और अपराध का बड़ा कारण बन रही है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इसे् भी पढ़े- ड्यूटी में तैनात बीसीसीएल कर्मी (BCCL employee ) को लगी गोली ,पंप हाउस में केबल लूटने आए चोरों ने मारी गोली





