Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कुल्हाड़ी (axe) से मार कर बेटे ने की बाप की हत्या, 63 वर्षीय पिता ने मौके पर तड़प – तड़प कर तोड़ा दम

कुल्हाड़ी (axe) से मार कर बेटे ने की बाप की हत्या, 63 वर्षीय पिता ने मौके पर तड़प - तड़प कर तोड़ा दम
---Advertisement---

जिस रिश्तें से  हम रिश्तें बनाना सिखते है, उसी रिशतें को एक कलयुगी बेटे ने अपने हाथों कुल्हाड़ी (axe) चलाकर गला घोट दिया। बेटा जो अपने पीता को अपने हाथों से कुल्हाड़ी (axe) से मार कर हत्या कर कुपूत्र होने का परिय दिया है। खबरों की माने तो बेरमो अनुमंडल के गोमिया प्रखंड अंतर्गत तिलैया पंचायत के कारीपानी गांव में शुक्रवार देर रात रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। शराब के नशे में धुत एक युवक ने मामूली विवाद के बाद अपने ही पिता की टांगी (axe)से वार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 63 वर्षीय जयलाल करमाली के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पुत्र 30 वर्षीय अर्जुन करमाली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, अर्जुन करमाली अपने मामा के घर आयोजित एक कार्यक्रम से देर रात शराब पीकर घर लौटा था। उसकी शराब की आदत से परेशान पिता ने उसे समझाने का प्रयास किया और कहा कि उसकी नशे की लत के कारण परिवार बिखर रहा है तथा उसकी पत्नी भी घर छोड़कर मायके चली गई है। पिता की यह बात अर्जुन को नागवार गुजरी। गुस्से में उसने घर में रखी टांगी उठाकर पिता के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से जयलाल करमाली की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को पकड़ लिया, रस्सी से बांध दिया और इसकी सूचना जगेश्वर बिहार थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रकाश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खून से सनी टांगी भी बरामद कर जब्त कर ली है।

शनिवार सुबह तिलैया पंचायत की मुखिया चिंता देवी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं। उन्होंने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति परिवारों के टूटने और अपराध का बड़ा कारण बन रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इसे् भी पढ़े- ड्यूटी में तैनात बीसीसीएल कर्मी (BCCL employee ) को लगी गोली ,पंप हाउस में केबल लूटने आए चोरों ने मारी गोली

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment