Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मलेरिया का शहर में लगातार कहर, ब्रेन मलेरिया (cerebral malaria) से ग्रामीण की मौत,स्वास्थ्य विभाग के तरफ से एक्सन का इंतजार

मलेरिया का शहर में लगातार कहर, ब्रेन मलेरिया (cerebral malaria) से ग्रामीण की मौत,स्वास्थ्य विभाग के तरफ से एक्सन का इंतजार
---Advertisement---

जमशेदपुर के पोटका प्रखंड में मलेरिया का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। कई गांव इसकी चपेट में हैं और ब्रेन मलेरिया (cerebral malaria) से एक ग्रामीण की मौत के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। ब्रेन मलेरिया (cerebral malaria) मरीज की हालात गंभीरता को देखते हुए पोटका विधायक संजीव सरदार खुद मैदान में उतर गए हैं। विधायक के नेतृत्व में प्रभावित गांवों में दवा छिड़काव अभियान शुरू किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ उन्होंने कई गांवों का दौरा किया और लोगों को मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक किया। पोटका प्रखंड के दर्जनों गांव इन दिनों मलेरिया (cerebral malaria)  के प्रकोप से जूझ रहे हैं।

लगातार सामने आ रहे मामलों और एक व्यक्ति की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। पोटका विधायक संजीव सरदार ने प्रभावित गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। गांव-गांव में डीडीटी और अन्य दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर पहुंचकर लोगों की जांच कर रही है। टेस्ट किट के माध्यम से संदिग्ध मरीजों की जांच की जा रही है और संक्रमित पाए जाने पर उन्हें तत्काल अस्पताल भेजा जा रहा है।

साथ ही ग्रामीणों को मच्छरों से बचाव, साफ-सफाई बनाए रखने और समय पर इलाज कराने की सलाह दी जा रही है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि सामूहिक प्रयासों से जल्द ही मलेरिया पर नियंत्रण पा लिया जाएगा, लेकिन फिलहाल पूरे इलाके में सतर्कता और निगरानी बढ़ा दी गई है।

मामले को लेकर कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में हुई एक इमरजेंसी मीटिंग के दौरान, MLA ने हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारियों को कई ज़रूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित गांवों में तुरंत स्पेशल हेल्थ कैंप लगाए जाएं। उन्होंने निर्देश दिया कि घर-घर जाकर हेल्थ चेक-अप किया जाए और ज़रूरतमंदों को ज़रूरी दवाइयां दी जाएं। इसके अलावा, उन्होंने मलेरिया से बचाव के लिए बड़े पैमाने पर DDT पाउडर का छिड़काव करने और बीमारी से बचाव के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक स्पेशल कैंपेन शुरू करने का आदेश दिया।

इसे् भी पढ़े – श्रावणी मेले (Shravani Mela) की तैयारियों को लेकर उठा सवाल, मंदिर प्रशासन पर पंडा सभा की गंभीर हमला

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment