धनबाद सर्किट हाउस में आज अखिल भारतवर्षीय (Akhil Bharatvarshiya) चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के युवा प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति ने संगठन विस्तार को लेकर अहम बैठक की ।(Akhil Bharatvarshiya) चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के बैठक में झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों से सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद हुए । महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आकाश रवानी ने कहा कि आज की Akhil Bharatvarshiya महासभा की बैठक का मुख्य उदेश्य संगठन का राष्ट्रीय परिषद की बैठक 18 जुलाई और 19 जुलाई को होने जा रहा है रांची जिले में और इसकी तैयारी और समीक्षा पर चर्चा किया गया, संगठन कैसे मजबूत बने सभी जिलों के पदाधिकारियों से सलाह एवं चर्चा हुई और दूसरा मुख्य मुद्दा जो कि हमारे समाज के सूरज सिंह को आंदोलन के कारण झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेजा गया है । इस पे संज्ञान लेते हुए युवा प्रदेश टीम 1 जुलाई को उनसे मिलने जाएगा और उचित पटल पर न्याय हेतु मांग रखेंगे ।

समाज हमेशा उनके साथ हर मोड़ पे खड़ा है और खड़ा रहेगा। संगठन विस्तार को लेकर 24 जिलों में पदाधिकारी नियुक्त हो चुके है कुछ जिले है जिनमें संगठन गठन का काम बाकी है वह भी गठन हो जाएगा । हमारा समाज अत्यंत पिछड़ा समाज है बगल के राज्य बिहार में अत्यंत पिछड़ा समाज का गठन हो चुका है और वह हमारे लोगो को स्थान दिया गया है तो संगठन के माध्यम से हम झारखंड सरकार से भी मांग करेंगे कि अत्यंत पिछड़ा समाज का गठन जल्द से जल्द हो ।
अत्यंत पिछड़ा समाज के जो मूल वोटर है वो 65% के करीब है लेकिन राजनीतिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो अत्यंत पिछड़ा समाज बहुत ही कंगाल स्थिति में है । अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा इन पहलुओं पर सकारात्मक पहल करने का काम करेंगे । हम सरकार से कहना चाहते है कि आप हमारे समाज का अनदेखा न करे । हमारा समाज अब गुलाम नहीं है हमारे समाज के युवा अब जाग चुके है ।
इसे भी पढ़े- 13 साल की उम्र में लिया जंगल (forest) बचाने का सकंल्प, पलामू के ट्री मैन बने पर्यावरण की मिसाल





