गंजा तस्कर (cannabis smuggling) के दो बड़े मामले में धनबाद पुलिस को मिली सफलता, 4 अपराधी को पुलिस धर दबोचा। धनबाद पुलिस को मिली 2 बड़ी सफलता 16 किलो गांजा के साथ 2 cannabis smuggling गिरफ्तार वही छीनताई करने वाले 4 अपराधी भी चढ़े पुलिस के हत्थे । सिटी एसपी ने सिंदरी डीएसपी बलियायपुर CI और बलियापुर थाना प्रभारी को दिया श्रेय। बलियापुर थाना क्षेत्र में cannabis smuggling मामले में पुलिस को दो बड़ी सफलता प्राप्त हुई है । पहला मामला 16 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार हुए वही दूसरे मामले में छीनताई करने वाले 4 अपराधी छीनताई के समान के साथ गिरफ्तार किए गए है । मामले की जानकारी सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के द्वारा दिया गया । सिटी एसपी ने कहा कि बहुत बड़े मामले का खुलासा हुआ है जिसका पूरा पूरा श्रेय सिंदरी डीएसपी, बलियायपुर CI और बलियापुर थाना प्रभारी को जाता है ।

दो बहुत बड़े मामले है पहला तो गांजा तस्करी का है जिसमें करीब 16 किलो गांजा के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार हुए है जिनमें एक अभियुक्त सिंदरी का रहने वाला है और दूसरा अभियुक्त नोएडा का रहने वाला है ये दोनों गांजा का खरीद बिक्री करते थे और गांजा को बेचने के लिए ले जा रहे थे इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पे इन दोनों लड़कों को पकड़ा गया है । दूसरी बड़ी सफलता जो हाथ लगी है वो चोरी और छीनताई गिरोह से सम्बन्धित है ।
4 लोगो को बेलगरियां से गिरफ्तार किया गया जिनके पास से 8 मोबाइल, कान की बाली, सोने का नाथिया, 2 सोने का चैन, एक लैपटॉप और अन्य वस्तुएं बरामद की गई है ये पिछले 2-3 महीने से इन वारदातों को के रहे थे छीनताई हो या गृहभेदन या मोबाइल स्नैचिंग कार्यों में संतलिप्त थे । इनके द्वारा चैन वगैरा काफी ज्यादा बेचा भी गया है । तीन लूट की घटनाएं बलियापुर,झरिया और धनबाद टाउन से हुई है । सभी अपराधी करमाटांड़ और बलियार के रहने वाले है । एक अपराधी भागा हुआ है उसकी भी पहचान हो चुकी है जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा ।
READ ALSO- मानहानि (Defamation) मामले में पत्रकार विश्वरूप पांडा को राहत,आत्मसमर्पण के कोर्ट से मिली जमानत





