Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में आज एक बड़ी सौगात, Regional Eye Institute का किया गया उद्घाटन

On: July 3, 2026 6:01 PM
Follow Us:
स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में आज एक बड़ी सौगात, Regional Eye Institute का किया गया उद्घाटन
---Advertisement---

झारखंड के लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में आज एक बड़ी सौगात मिली। रांची स्थित राजेंद्र आयुर्वेदिक संस्थान ( रिम्स परिसर) में अत्याधुनिक क्षेत्रीय नेत्र संस्थान (Regional Eye Institute) का उद्घाटन किया गया।अब Regional Eye Institute में आंखों से जुड़ी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। मोतियाबिंद, रेटिना सहित आंखों की विभिन्न जटिल बीमारियों का इलाज और ऑपरेशन Regional Eye Institute में हाईटेक सुविधाओं के साथ उपलब्ध होगा।

बता दें कि इस नए नेत्र संस्थान का उद्घाटन झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर कांग्रेस विधायक सुरेश बैठा भी मौजूद रहे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य झारखंडवासियों को अपने ही राज्य में बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि अब तक आंखों के गंभीर इलाज के लिए मरीजों को दूसरे राज्यों के अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन क्षेत्रीय नेत्र संस्थान शुरू होने के बाद झारखंड के मरीजों को अत्याधुनिक इलाज यहीं मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह संस्थान राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को नई मजबूती देगा,और कहा  कि  जनता में ये साफ देख रही है कि स्वास्थ्य व्यवस्था झारखंड में दुरूस्त हो रही है

स्वास्थ्य मंत्री के साथ मौजूद कांग्रेस विधायक सुरेश बैठा ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि क्षेत्रीय नेत्र संस्थान के शुरू होने से राज्य के हजारों मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा और उन्हें बेहतर इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। साथ हि कहा की हम स्वास्थ क्षेत्र में नये -नये सुविधा मिल रहा है, मरिजों को किसी प्रकार की कोई  परशानी नहीं होगी। रिम्स में बेहतर से बेहतर सुविधा देने की कोशिश की जा रही है, और स्वास्थ्य सुविधा उपल्बध कराने में  सरकार पूरी  तरह से सफल हो रही है।

इसे  भी पढ़े – धनबाद की सबीली (Sabili) मस्जिद कमेटी के गठन पर विवाद,नमाज के बाद मारपीट और चोरी का आरोप

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोहरदगा शहर (Lohardaga town) में विकास और सड़कों की तस्वीर बदहाल, दोपहिया और चारपहिया वाहनों के आवागमन बाधित

लोहरदगा शहर (Lohardaga town) में विकास और सड़कों की तस्वीर बदहाल, दोपहिया और चारपहिया वाहनों के आवागमन बाधित

झारखंड-बिहार (Jharkhand-Bihar) सिमा से 9 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद , बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये

झारखंड-बिहार (Jharkhand-Bihar) सिमा से 9 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद , बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये

देवेंद्र नाथ महतो के"भर्ती प्रणाली सुधार मार्च" के खिलाफ नेमरा(Nemra) गांव,पारंपरिक हथियार और 'डुगडुगी लकेर खड़े हुए नेमरा गांव निवासी

देवेंद्र नाथ महतो के”भर्ती प्रणाली सुधार मार्च” के खिलाफ नेमरा(Nemra) गांव,पारंपरिक हथियार और ‘डुगडुगी लकेर खड़े हुए नेमरा गांव निवासी

छात्र आंदोलन को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला,अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) ने कहा - मामलें में CBI जांच है जरूरी

छात्र आंदोलन को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला,अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) ने कहा – मामलें में CBI जांच है जरूरी

बैद्यनाथ (Baidyanath) की नगरी में जुटी श्रद्धालुओं की लगी आस्था की भीड़, 51 लाख कवरियों का उमड़ा जनसैलाब

बैद्यनाथ (Baidyanath) की नगरी में जुटी श्रद्धालुओं की लगी आस्था की भीड़, 51 लाख कवरियों का उमड़ा जनसैलाब

पक्की सड़क(paved road) की उम्मिद आखिर किस करना है? दुमका के रंगालिया पंचायत के लोगों का सवाल

पक्की सड़क(paved road) की उम्मिद आखिर किस करना है? दुमका के रंगालिया पंचायत के लोगों का सवाल

Leave a Comment