Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

धनबाद की सबीली (Sabili) मस्जिद कमेटी के गठन पर विवाद,नमाज के बाद मारपीट और चोरी का आरोप

धनबाद की सबीली (Sabili) मस्जिद कमेटी के गठन पर विवाद,नमाज के बाद मारपीट और चोरी का आरोप
---Advertisement---

रेलवे स्टेशन के समीप स्थित सबीली (Sabili) मस्जिद में नई कमेटी के गठन को लेकर चल रहा विवाद  हिंसक झड़प में बदल गया। सबीली (Sabili) मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद हुई मारपीट में वाजिद खान घायल हो गए। उनके सिर पर चोट आई है। सूचना मिलते ही धनबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घायल वाजिद खान ने आरोप लगाया कि (Sabili) मस्जिद में नमाज के दौरान लोगों को उकसाया गया, जिसके बाद उन पर जानलेवा हमला किया गया। उन्होंने निसार खान के पुत्र सहजान खान पर हमला करने का आरोप लगाया। वाजिद खान का यह भी आरोप है कि घटना के दौरान मस्जिद परिसर स्थित उनके कमरे से करीब 1.5 लाख रुपये नकद और लगभग 4 लाख रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली गई। उन्होंने दावा किया कि वह पिछले 40 वर्षों से मस्जिद की जमीन की मालगुजारी जमा करते आ रहे हैं। उनके अनुसार, न्यायालय के आदेश के बाद वक्फ बोर्ड और कल्याण विभाग ने नई कमेटी को मस्जिद का प्रभार सौंपा था, जिसका कुछ लोग लगातार विरोध कर रहे हैं।

वहीं मस्जिद के इमाम ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि जुमे की नमाज के बाद उन्होंने केवल लोगों से शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की थी। उनका कहना है कि किसी को उकसाने या हिंसा के लिए प्रेरित करने का आरोप पूरी तरह गलत है।दूसरी ओर, पुरानी कमेटी के सदस्य निसार खान ने भी वाजिद खान के आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि जब भी वाजिद खान धनबाद आते हैं, तब इस तरह का विवाद उत्पन्न हो जाता है। उनके अनुसार, नमाज के दौरान इमाम लोगों को संबोधित कर रहे थे और उसी समय वाजिद खान उनके पास पहुंच गए। निसार खान ने दावा किया कि संभवतः वाजिद खान का रक्तचाप कम होने के कारण वे गिर गए, जिससे उन्हें चोट लगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वाजिद खान स्थानीय व्यवस्था में कोई योगदान नहीं देते और मस्जिद व मजार परिसर की मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए भी कोई कार्य नहीं किया गया है। उनका कहना था कि कमेटी का संचालन स्थानीय लोगों के हाथों में होना चाहिए।

धनबाद थाना प्रभारी मनोज पांडे ने बताया कि 1 अप्रैल को न्यायालय के आदेश के अनुपालन में वक्फ बोर्ड और कल्याण विभाग की मौजूदगी में 11 सदस्यीय नई कमेटी को मस्जिद का प्रभार सौंपा गया था। उन्होंने कहा कि शुक्रवार की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया गया। पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

READ ALSO- हिमांशु सिंह (Himanshu Singh) की हत्या मामले में जमशेदपुर एक दिन के लिए बंद , शहर में पुलिस की लापरवाही

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सारठ में विधायक चुन्ना सिंह को ज्ञापन सौंपतीं आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाएं।

सारठ में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने विधायक चुन्ना सिंह को सौंपा ज्ञापन, दुर्गा पूजा से पहले बकाए भुगतान का मिला आश्वासन

बाबूलाल मरांडी का आरोप: केंद्र की योजनाओं का लाभ लेने में झारखंड सरकार पीछे, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं

बाबूलाल मरांडी का आरोप: केंद्र की योजनाओं का लाभ लेने में झारखंड सरकार पीछे, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं

दुर्गा पूजा से पहले जामताड़ा में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, दुकानदारों में नाराजगी; त्योहार तक अभियान रोकने की मांग

दुर्गा पूजा से पहले जामताड़ा में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, दुकानदारों में नाराजगी; त्योहार तक अभियान रोकने की मांग

धनबाद के SNMMCH में तीन दिनों से ऑक्सीजन प्लांट खराब, ऑक्सीजन बेड होने के बावजूद मरीज परेशान

धनबाद के SNMMCH में तीन दिनों से ऑक्सीजन प्लांट खराब, ऑक्सीजन बेड होने के बावजूद मरीज परेशान

बोकारो: नौ महीने से वेतन बकाया, आक्रोशित आउटसोर्सिंग कर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय में जड़ा ताला, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

बोकारो: नौ महीने से वेतन बकाया, आक्रोशित आउटसोर्सिंग कर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय में जड़ा ताला, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

साहिबगंज में ब्राउन शुगर बनाने के कथित अवैध कारोबार का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

साहिबगंज में ब्राउन शुगर बनाने के कथित अवैध कारोबार का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment