Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हिमांशु सिंह (Himanshu Singh) की हत्या मामले में जमशेदपुर एक दिन के लिए बंद , शहर में पुलिस की लापरवाही

On: July 3, 2026 4:52 PM
Follow Us:
हिमांशु सिंह (Himanshu Singh) की हत्या मामले में जमशेदपुर एक दिन के लिए बंद , शहर में पुलिस की लापरवाही
---Advertisement---

जमशेदपुर में पुलिस वैन पर बैठे हिमांशु (Himanshu) सिंह की हत्या मामले पुलिस के सामने चौपड़ से मार कर की गई। Himanshu हत्या मामले के बाद भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को जमशेदपुर और आदित्यपुर में एक दिन का बंद बुलाया। बंद की सफलता के बाद भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जमशेदपुर अब चौपरपुर बन गया है। जहां आए दिन चॉपर से हमला कर अपराधी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। जिस तरह से पुलिस वैन पर बैठे हिमांशु (Himanshu) सिंह की हत्या की गई और इस हत्या मामले  में एक बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है यह दर्शाता है कि पुलिस का खौफ अब अपराधियों के बीच से खत्म हो गया है। सरकार पर आरोप लगाते हुए अमर कुमार बाउरी ने कहा कि जब से हेमंत सोरेन की सरकार राज्य में सत्ता पर बैठी है उसकी ठीक बाद ही चाईबासा में सात व्यक्तियों की गला काट कर नृशंस हत्या कर दी गई थी। यह हत्या मामले सरकार न सिर्फ पुलिस को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रही है बल्कि उन्हें पैसा उगाही करने का तंत्र भी बना दिया है।

इतना ही नही सरकार पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग पर भी बोली लगा रही है। आज समाज में पुलिस की साख गिर चुकी है और जो ईमानदार पुलिस वाले थे उन्हें ठंडे बस्ती में डाल दिया गया है।

प्रदेश महामंत्री ने आज के बंद में जमशेदपुर और आदित्यपुर की जनता, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, आम नागरिक, प्रतिष्ठान, फैक्ट्री व्यवसायी सहित दैनिक मजदूरों के समर्थन का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जनता ने अहंकार में डूबे हेमंत सोरेन की सरकार को आईना दिखाने का काम किया है। प्रदेश महामंत्री ने जमशेदपुर सहित पूरे राज्य में हो रहे ड्रग्स और सूखे नशे के बढ़ते कारोबार को भी उजागर किया। उन्होंने कहा कि झारखंड अब धीरे-धीरे उड़ता पंजाब के तर्ज पर बदलता नजर आ रहा है। सरकार राज्य के नौनिहालों को नशे में धकेल रही है और नशे का पैसा थाना के माध्यम से सरकार तक पहुंच रही है।

अमर कुमार बाउरी ने सरकार को आगाह करते हुए कहा कि इस मामले पर सस्ती राजनीति न करें और मीडिया, सोशल मीडिया के माध्यम से घटना को दबाने का प्रयास न करें। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जमशेदपुर में हिमांशु सिंह के साथ हुई घटना में पुलिस कर्मियों की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सरकार उन सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर जमशेदपुर सहित पूरे राज्य में कानून व्यवस्था लागू करें अन्यथा भारतीय जनता पार्टी इस लड़ाई को सड़क से सदन तक लड़ेगी।

इसे भी पढ़े- झारखंड में चल रही SIR process शुरू, बोकारो में राहुल बल ने उठाए लोकतंत्र (Democracy) से जुड़े अहम मुद्दे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पार्किंग और स्नान (parking and bathing) के नाम पर राशि मांगने की शिकायत, परिसर में वाहन खड़ा करने के नाम पर वसूले जा रहे है पैसे

पार्किंग और स्नान (parking and bathing) के नाम पर राशि मांगने की शिकायत, परिसर में वाहन खड़ा करने के नाम पर वसूले जा रहे है पैसे

लोहरदगा शहर (Lohardaga town) में विकास और सड़कों की तस्वीर बदहाल, दोपहिया और चारपहिया वाहनों के आवागमन बाधित

लोहरदगा शहर (Lohardaga town) में विकास और सड़कों की तस्वीर बदहाल, दोपहिया और चारपहिया वाहनों के आवागमन बाधित

झारखंड-बिहार (Jharkhand-Bihar) सिमा से 9 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद , बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये

झारखंड-बिहार (Jharkhand-Bihar) सिमा से 9 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद , बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये

देवेंद्र नाथ महतो के"भर्ती प्रणाली सुधार मार्च" के खिलाफ नेमरा(Nemra) गांव,पारंपरिक हथियार और 'डुगडुगी लकेर खड़े हुए नेमरा गांव निवासी

देवेंद्र नाथ महतो के”भर्ती प्रणाली सुधार मार्च” के खिलाफ नेमरा(Nemra) गांव,पारंपरिक हथियार और ‘डुगडुगी लकेर खड़े हुए नेमरा गांव निवासी

छात्र आंदोलन को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला,अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) ने कहा - मामलें में CBI जांच है जरूरी

छात्र आंदोलन को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला,अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) ने कहा – मामलें में CBI जांच है जरूरी

बैद्यनाथ (Baidyanath) की नगरी में जुटी श्रद्धालुओं की लगी आस्था की भीड़, 51 लाख कवरियों का उमड़ा जनसैलाब

बैद्यनाथ (Baidyanath) की नगरी में जुटी श्रद्धालुओं की लगी आस्था की भीड़, 51 लाख कवरियों का उमड़ा जनसैलाब

Leave a Comment