निरसा विधायक अरूप चटर्जी (Arup Chatterjee) ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सांसद ढुलू महतो और गैंगस्टर प्रिंस खान पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि उन्होंने निरसा थाना में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। अरूप चटर्जी (Arup Chatterjee) ने दावा किया कि दो दिन पहले उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सांसद ढुलू महतो के कथित अवैध कारोबार और गैंगस्टर प्रिंस खान से कथित संबंधों की जांच की मांग की थी। Arup Chatterjee का आरोप है कि इस सवाल का जवाब देने के बजाय उन्हें प्रिंस खान के जरिए धमकी दिलाई गई।विधायक ने आरोप लगाया कि दर्ज कराई गई एफआईआर में उन्होंने उल्लेख किया है कि प्रिंस खान कथित तौर पर ढुलू महतो के इशारे पर धनबाद में लोगों को धमकी देकर रंगदारी वसूलता है और उनकी कथित अवैध संपत्तियों का संरक्षण करता है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम रांची विधानसभा में रहने के दौरान उन्हें प्रिंस खान की ओर से धमकी भरा मैसेज मिला, जिसकी जानकारी उन्होंने तत्काल धनबाद एसएसपी और मीडिया को दी तथा बाद में एफआईआर दर्ज कराई।
अरूप चटर्जी ने सांसद के दावों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यदि ढुलू महतो को एक जुलाई को धमकी मिली थी तो उन्होंने इसकी जानकारी सार्वजनिक रूप से अब क्यों दी। विधायक ने कहा कि या तो सांसद को मिला धमकी का संदेश फर्जी है या फिर दोनों के बीच संबंधों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र में उनकी ही सरकार है, ऐसे में यदि उन्हें धमकी मिली थी तो तत्काल कार्रवाई क्यों नहीं हुई।
विधायक ने दावा किया कि प्रिंस खान भारत में नहीं बल्कि पाकिस्तान में बैठकर अपने नेटवर्क का संचालन कर रहा है, इसलिए उसकी गिरफ्तारी इंटरपोल जैसी अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के सहयोग से ही संभव होगी। उन्होंने मांग की कि प्रिंस खान के पूरे नेटवर्क और उसके कथित संरक्षकों की भी जांच हो।
अरूप चटर्जी ने यह भी कहा कि यदि उनके साथ भविष्य में कोई अप्रिय घटना होती है तो उसके लिए सांसद ढुल्लू महतो और प्रिंस खान जिम्मेदार होंगे। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि धनबाद में ढुल्लू महतो “भाई” की छवि बनाने की कोशिश कर रहे हैं और कहा कि “मुंबई की तर्ज पर धनबाद में भी ढुल्लू भाई बनने की कोशिश हो रही है।
इसे भी पढ़े- कोतरे–बसंतपुर–पचमो परियोजना पर त्रिपक्षीय (Tripartite) वार्ता, रैयतों के हक-अधिकार पर हुआ मंथन





