Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अरूप चटर्जी (Arup Chatterjee) ने कहा- सांसद ढुलू महतो और गैंगस्टर प्रिंस खान मिली भगत है – नाटक कर रहा है ढुलू महतो

अरूप चटर्जी (Arup Chatterjee) ने कहा- सांसद ढुलू महतो और गैंगस्टर प्रिंस खान मिली भगत है - नाटक कर रहा है ढुलू महतो
---Advertisement---

निरसा विधायक अरूप चटर्जी  (Arup Chatterjee) ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सांसद ढुलू महतो और गैंगस्टर प्रिंस खान पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि उन्होंने निरसा थाना में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। अरूप चटर्जी (Arup Chatterjee) ने दावा किया कि दो दिन पहले उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सांसद ढुलू महतो के कथित अवैध कारोबार और गैंगस्टर प्रिंस खान से कथित संबंधों की जांच की मांग की थी। Arup Chatterjee का आरोप है कि इस सवाल का जवाब देने के बजाय उन्हें प्रिंस खान के जरिए धमकी दिलाई गई।विधायक ने आरोप लगाया कि दर्ज कराई गई एफआईआर में उन्होंने उल्लेख किया है कि प्रिंस खान कथित तौर पर ढुलू महतो के इशारे पर धनबाद में लोगों को धमकी देकर रंगदारी वसूलता है और उनकी कथित अवैध संपत्तियों का संरक्षण करता है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम रांची विधानसभा में रहने के दौरान उन्हें प्रिंस खान की ओर से धमकी भरा मैसेज मिला, जिसकी जानकारी उन्होंने तत्काल धनबाद एसएसपी और मीडिया को दी तथा बाद में एफआईआर दर्ज कराई।

अरूप चटर्जी ने सांसद के दावों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यदि ढुलू महतो को एक जुलाई को धमकी मिली थी तो उन्होंने इसकी जानकारी सार्वजनिक रूप से अब क्यों दी। विधायक ने कहा कि या तो सांसद को मिला धमकी का संदेश फर्जी है या फिर दोनों के बीच संबंधों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र में उनकी ही सरकार है, ऐसे में यदि उन्हें धमकी मिली थी तो तत्काल कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

विधायक ने दावा किया कि प्रिंस खान भारत में नहीं बल्कि पाकिस्तान में बैठकर अपने नेटवर्क का संचालन कर रहा है, इसलिए उसकी गिरफ्तारी इंटरपोल जैसी अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के सहयोग से ही संभव होगी। उन्होंने मांग की कि प्रिंस खान के पूरे नेटवर्क और उसके कथित संरक्षकों की भी जांच हो।

अरूप चटर्जी ने यह भी कहा कि यदि उनके साथ भविष्य में कोई अप्रिय घटना होती है तो उसके लिए सांसद ढुल्लू महतो और प्रिंस खान जिम्मेदार होंगे। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि धनबाद में ढुल्लू महतो “भाई” की छवि बनाने की कोशिश कर रहे हैं और कहा कि “मुंबई की तर्ज पर धनबाद में भी ढुल्लू भाई बनने की कोशिश हो रही है।

इसे भी पढ़े- कोतरे–बसंतपुर–पचमो परियोजना पर त्रिपक्षीय (Tripartite) वार्ता, रैयतों के हक-अधिकार पर हुआ मंथन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद के तेतुलतल्ला दुर्गा पूजा पंडाल में दिखेगा अनोखा नजारा, 75 फीट का मूविंग पंडाल और 300 वॉलंटियर संभालेंगे व्यवस्था

धनबाद के तेतुलतल्ला दुर्गा पूजा पंडाल में दिखेगा अनोखा नजारा, 75 फीट का मूविंग पंडाल और 300 वॉलंटियर संभालेंगे व्यवस्था

जल, जंगल और जमीन की लड़ाई के अमर नायक है देवेंद्र माझी, आज है उनकी पुण्यतिथी

जल, जंगल और जमीन की लड़ाई के अमर नायक है देवेंद्र माझी, आज है उनकी पुण्यतिथी

पोटका प्रखंड कार्यालय में लेटलतीफी पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन, मुख्य द्वार पर कुर्सी लगाकर किया अधिकारियों का इंतजार

पोटका प्रखंड कार्यालय में लेटलतीफी पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन, मुख्य द्वार पर कुर्सी लगाकर किया अधिकारियों का इंतजार

गुमला में ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का आरोप, 17 वर्षीय युवती से 15.17 लाख रुपये वसूलने का दावा; आरोपी गिरफ्तार

गुमला में ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का आरोप, 17 वर्षीय युवती से 15.17 लाख रुपये वसूलने का दावा; आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर में 17-18 अक्टूबर को सजेगा डांडिया और गरबा का रंग, अभिनेत्री आस्था सिंह होंगी मुख्य आकर्षण

पश्चिमी सिंहभूम: NH 75 ई हाटगम्हरिया में कार-ट्रेलर के बीच में जोरदार भिड़ंत, 3 की मौत 2 घायल

Leave a Comment