Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Enforcement Directorate (ED) की कार्रवाई इन दिनों तेज, शराब घोटाले को लेकर छापेमारी जारी

On: July 6, 2026 2:37 PM
Follow Us:
Enforcement Directorate (ED) की कार्रवाई इन दिनों तेज, शराब घोटाले को लेकर छापेमारी जारी
---Advertisement---

शराब घोटाले की जांच में ED (Enforcement Directorate) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को झारखंड के पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव निर्धारित समय पर रांची स्थित ED (Enforcement Directorate) के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनसे पूछताछ शुरू कर दी गई। जानकारी के अनुसार, योगेंद्र तिवारी से जुड़े कथित शराब घोटाले की जांच के दौरान ED  (Enforcement Directorate)  ने रोहित उरांव को दूसरा समन जारी किया था। समन में उन्हें निर्धारित तिथि पर रांची स्थित ED कार्यालय में उपस्थित होकर जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया गया था। दूसरा समन मिलने के बाद रोहित उरांव तय समय पर ED कार्यालय पहुंचे, जहां अधिकारियों ने उनसे मामले से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ शुरू कर दी।

add

इस मामले में ED ने पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव को भी समन जारी किया है। एजेंसी ने उन्हें 7 जुलाई को रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में उपस्थित होकर पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा है। माना जा रहा है कि ED शराब घोटाले से जुड़े वित्तीय लेन-देन और अन्य पहलुओं को लेकर दोनों से पूछताछ कर रही है।

झारखंड में शराब घोटाले मामले में पूर्व वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव के बेटा रोहित उराव ED कार्यालय पहुंचे। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने समन भेजकर पूछताछ के लिए उन्हें कार्यालय बुलाया था। झारखंड में शराब घोटाला मामले में मनी लांड्रिंग के बिंदु पर जांच कर रही ईडी ने झारखंड सरकार के पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव व उनके बेटे रोहित उरांव को पूछताछ के लिए दोबारा समन भेजा था। 6 और 7 जुलाई को ईडी के रांची एयरपोर्ट रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया था। रोहित उराव के आने के बाद ED के अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं।इससे पहले दोनों को 29 व 30 जून को ईडी ने पूछताछ के लिए समन किया था।

बता दे कि ईडी ने 23 अगस्त 2023 को झारखंड सरकार के तत्कालीन वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव व शराब माफिया योगेंद्र तिवारी के आवास सहित 36 ठिकानों पर छापेमारी की थी। जिसमें करीब 30 लाख रुपए भी बरामद हुए थे। पूर्व में दस्तावेज से मिले साक्ष्य आदि के आधार पर ही छानबीन के क्रम में ईडी को रोहित उरांव व उनके पिता पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव से पूछताछ की आवश्यकता महसूस हुई है, जिसके आधार पर ईडी ने उन्हें दफ्तर बुलाया है।

READ ALSO- विवादित जमीन (Disputed land) को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी,थाने तक पहुंचा आपसी विवाद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment