Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विवादित जमीन (Disputed land) को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी,थाने तक पहुंचा आपसी विवाद

विवादित जमीन (Disputed land) को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी,थाने तक पहुंचा आपसी विवाद
---Advertisement---

तिसरी थाना क्षेत्र के भुराई मौजा में रविवार को विवादित जमीन (Disputed land) को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना मिलते ही तिसरी पुलिस मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप विवादित जमीन (Disputed land) को लेकर हो रहे झड़प की स्थिति को शांत कराया। जानकारी के अनुसार, भुराई मौजा स्थित लगभग 2 एकड़ 24 डिसमिल भूमि को लेकर प्रथम पक्ष मंझलू मांझी एवं द्वितीय पक्ष यूनुस मियां के बीच पिछले करीब तीन वर्षों से विवाद चल रहा है। Disputed land  मामले की सुनवाई वर्तमान में अनुमंडल न्यायालय में चल रही है। विवादित भूमि पर द्वितीय पक्ष द्वारा कुछ कार्य किए जाने की सूचना मिलने पर प्रथम पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि, सूचना मिलते ही तिसरी पुलिस मौके पर पहुंची और समय रहते हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रण में ले लिया।

यूनुस मियां पक्ष का कहना है कि संबंधित भूमि उनके स्वामित्व की है तथा मामला न्यायालय में लंबित है। उनका दावा है कि पूर्व में भूमि पर कुछ कार्य शुरू किया गया था, जिसे प्रशासनिक निर्देश के बाद रोक दिया गया। वहीं, मंझलू मांझी पक्ष का कहना है कि उक्त भूमि उनके पूर्वजों की है। उनका आरोप है कि न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बावजूद भूमि पर गतिविधियां की जा रही थीं, जिसके कारण वे भी मौके पर पहुंचे।

प्रशासन ने दोनों पक्षों से न्यायालय की प्रक्रिया का सम्मान करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। पुलिस के अनुसार फिलहाल क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और एहतियात के तौर पर पूरे मामले पर लगातार नजर रखी जा रही है।

स्थानीय पुलिस ने कहा है कि पूरे मामले की जांच चल रही है और गांव में शांति बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अदालत के फैसले का सम्मान करें और मामले को कानून के दायरे में रखें।

READ ALSO – ‘छात्रों की गूंज’ पहल के तहत ‘संविधान संवाद’ (Samvidhan Samvad) का किया गया आयोजन, स्वतंत्रता और भाईचारे का दिया गया संदेश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

प्राकृतिक खेती से श्रीमती बलेमा सामड ने लिखी सफलता की नई कहानी, एक एकड़ में ₹53 हजार का शुद्ध लाभ

रूपी सोरेन के निधन पर शोक, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी को सादगी से दी जाएगी श्रद्धांजलि : जोबा माझी

लोकतंत्र की आवाज दबाकर दिल्ली को अघोषित आपातकाल में नहीं धकेल सकती केंद्र सरकार : त्रिशानु राय

पाकुड़ के हिरणपुर में भव्य कलश यात्रा के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, आदिवासी नृत्य ने मोहा लोगों का मन

पाकुड़ के हिरणपुर में भव्य कलश यात्रा के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, आदिवासी नृत्य ने मोहा लोगों का मन

जगन्नाथपुर विधायक सह पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सोनाराम सिंकु मंत्री व विधायकों के साथ हुए दिल्ली रवाना

धनबाद में नवरात्र पर फूलों की बढ़ी मांग, 1.25 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान, अष्टमी-नवमी पर बाजार में उमड़ेगी भीड़!

धनबाद में नवरात्र पर फूलों की बढ़ी मांग, 1.25 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान, अष्टमी-नवमी पर बाजार में उमड़ेगी भीड़!

Leave a Comment