Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जबरन ट्रांसजेंडर (gender transition) बनाने का मामला ने पकड़ा तुल,निजी होटल में किन्नरों के साथ बैठक

On: July 8, 2026 1:20 PM
Follow Us:
जबरन ट्रांसजेंडर (gender transition) बनाने का मामला ने पकड़ा तुल,निजी होटल में किन्नरों के साथ बैठक
---Advertisement---

जरमुंडी के चार युवकों को जबरन ट्रांसजेंडर (gender transition) बनाने का मामला क्षेत्र में लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। किन्नरों के आपसी विवाद के बीच इस क्षेत्र की मुख्य किन्नर गुरु मां बिट्टन तिवारी बासुकीनाथ पहुंची और एक निजी होटल में इलाके की किन्नरों के साथ gender transition जैसे बिंदुओं पर चर् बैठक का आयोजन किया। ट्रांसजेंडर (gender transition की बैठक में किन्नरों के अलावे बासुकीनाथ की महिला समाजसेवियों ने भी भाग लिया। मुख्य किन्नर बिट्टन तिवारी ने पत्रकारों को बताया कि देवघर एवं बासुकीनाथ सहित बंगाल के अंडाल, रानीगंज तक उसका क्षेत्र है और वर्षों से इस इलाके में बधाई मांगते रही है। बासुकीनाथ की रहने वाली माही किन्नर को अपना चेला बनाया और क्षेत्र में बधाई मांगने का भार सौंप दिया।

इस बीच मैं बीमार पड़ गई तो देवघर के राजकुमार मंडल उर्फ रोज मौसी द्वारा अन्य फर्जी किन्नरों के साथ मिलकर मेरे क्षेत्र में कब्जा जमाने का प्रयास किया जा रहा है। हमलोगों को लगातार जान से मारने की धमकी दी गई। इसके साथ ही माही किन्नर को साजिश के तहत फंसाने के लिए इसपर चार युवकों को नशीली दवा खिलाकर एवं आपरेशन कराकर जबरन ट्रांसजेंडर बनाने का आरोप लगाया है जो कि सरासर ग़लत आरोप है। मामले में माही किन्नर ने बताया कि जिन चार युवकों ने मेरे ऊपर नशीली दवाएं देकर जबरन ट्रांसजेंडर बनाने एवं शारीरिक मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है उसमें से दो युवकों को हम पहचानते भी नहीं है जबकि दो युवक मेरे पास कार्य करने के लिए आए थे। एक का नाम सूरज उर्फ नेहा जिसे कारी के रूप में लोग जानते थे। वहीं दूसरे का नाम मुस्कान उर्फ मदन जो तालझारी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। ये दोनों मेरे पास काम के बहाने आए थे लेकिन मेरे दुश्मन के द्वारा भेजा गया दूत था जो यहां का बात मेरे दुश्मन राजकुमार मंडल उर्फ रोज मौसी के पास भेजा करता था। इस बात की भनक लगने पर मैंने उसे डांट फटकार भी लगाया।

उन्होंने बताया कि सूरज उर्फ नेहा ट्रांसजेंडर थी लेकिन मुस्कान उर्फ मदन एक मर्द हिजड़ा था जिसका फिजिकल वेरीफिकेशन हम लोगों के द्वारा किया गया था। पूरा मामला साजिश का है और साजिश के तहत देवघर की रोजी मौसी के द्वारा मुझे फंसाने का काम किया जा रहा है क्योंकि रोज मौसी उर्फ राजकुमार मंडल उसके क्षेत्र पर जबरन कब्जा जमाने का प्रयास करता है। रोजी ने बोला था कि तुम सबको बर्बाद कर देंगे और कई बार गुंडे मवाली भेज कर उस पर हमला भी कराया है। वहीं बासुकीनाथ की महिला समाजसेवी गीता ने बताया कि सुनील मिर्धा उर्फ माही किन्नर उसके मुहल्ले के हैं और बचपन से ही सुनील मिर्धा लड़कियों जैसे व्यवहार किया करता था। सुनील उर्फ माही एक वास्तविक किन्नर है और इसके ऊपर लगाये जा रहे सभी आरोप निराधार है।

READ  ALSO – श्रावणी मेला (Shravani Mela) को लेकर देवघर में जोर -शोर से तैयारी, स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर विरोध

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पार्किंग और स्नान (parking and bathing) के नाम पर राशि मांगने की शिकायत, परिसर में वाहन खड़ा करने के नाम पर वसूले जा रहे है पैसे

पार्किंग और स्नान (parking and bathing) के नाम पर राशि मांगने की शिकायत, परिसर में वाहन खड़ा करने के नाम पर वसूले जा रहे है पैसे

लोहरदगा शहर (Lohardaga town) में विकास और सड़कों की तस्वीर बदहाल, दोपहिया और चारपहिया वाहनों के आवागमन बाधित

लोहरदगा शहर (Lohardaga town) में विकास और सड़कों की तस्वीर बदहाल, दोपहिया और चारपहिया वाहनों के आवागमन बाधित

झारखंड-बिहार (Jharkhand-Bihar) सिमा से 9 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद , बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये

झारखंड-बिहार (Jharkhand-Bihar) सिमा से 9 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद , बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये

देवेंद्र नाथ महतो के"भर्ती प्रणाली सुधार मार्च" के खिलाफ नेमरा(Nemra) गांव,पारंपरिक हथियार और 'डुगडुगी लकेर खड़े हुए नेमरा गांव निवासी

देवेंद्र नाथ महतो के”भर्ती प्रणाली सुधार मार्च” के खिलाफ नेमरा(Nemra) गांव,पारंपरिक हथियार और ‘डुगडुगी लकेर खड़े हुए नेमरा गांव निवासी

छात्र आंदोलन को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला,अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) ने कहा - मामलें में CBI जांच है जरूरी

छात्र आंदोलन को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला,अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) ने कहा – मामलें में CBI जांच है जरूरी

बैद्यनाथ (Baidyanath) की नगरी में जुटी श्रद्धालुओं की लगी आस्था की भीड़, 51 लाख कवरियों का उमड़ा जनसैलाब

बैद्यनाथ (Baidyanath) की नगरी में जुटी श्रद्धालुओं की लगी आस्था की भीड़, 51 लाख कवरियों का उमड़ा जनसैलाब

Leave a Comment