Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जमीनी विवाद में दिनदहाड़े पीटकर निर्मम हत्या (Brutal murder), सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

जमीनी विवाद में दिनदहाड़े पीटकर निर्मम हत्या (Brutal murder), सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
---Advertisement---

झारखंड के चतरा से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। झारखंड-बिहार बार्डर पर स्थित जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के डटमी गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक शख्स की दिनदहाड़े पीट-पीटकर निर्मम हत्या(Brutal murder )कर दी गई। हत्यारे कोई और नहीं, बल्कि मृतक का सगा भाई और उसके परिजन हैं। इस निर्मम हत्या (Brutal murder) का एक वीडियो भी सोशल मीडिया मे वायरल हुआ है, जिसमें साफ दिख रहा है कि कैसे आरोपियों ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं। परिजनों के अनुसार, डटमी गांव के कैलाश यादव और उनके भाई विलास यादव के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था जिसके बाद निर्मम हत्या (Brutal murder) हो  गया।

इसी दौरान मंगलवार सुबह करीब 9 बजे कैलाश विवादित खेत में हल चला रहे थे। तभी विलास यादव अपने परिवार के साथ वहां पहुंचा, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। वायरल वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि 3 पुरुष और 2 महिलाएं नीचे गिरे हुए कैलाश पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार कर रहे हैं। अकेले होने के कारण कैलाश अपना बचाव नहीं कर सके और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया है। इधर घटना के बाद सभी आरोपी गांव छोड़कर फरार हो चुके हैं। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मृतक के बेटे सिकंदर की शिकायत पर फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है। इधर पुलिस तत्काल इस मामले मे कुछ भी कहने से बच रही हैं। थाना प्रभारी नें कहा हैं कि जल्द ही आरोपियों को दबोचकर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

इसे भी पढ़े – जबरन ट्रांसजेंडर (gender transition) बनाने का मामला ने पकड़ा तुल,निजी होटल में किन्नरों के साथ बैठक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment