Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बरसात का मौसम आते ही मलुकचाल (Malukchal) गांव के ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें, अभी तक नहीं बन पाई पक्की सड़क

On: July 8, 2026 4:34 PM
Follow Us:
बरसात का मौसम आते ही मलुकचाल (Malukchal) गांव के ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें, अभी तक नहीं बन पाई पक्की सड़क
---Advertisement---

हर वर्ष बरसात का मौसम आते ही बेलवाना पंचायत के अंजनवा मलुकचाल (Malukchal)  गांव के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। कच्ची सड़क की बदहाली के कारण आवागमन बाधित हो जाता है। मलुकचाल (Malukchal)  गांव के ग्रामीणों की मुश्किलें को लेकर बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवाओं ने समाजसेवी इंकज कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विधायक एवं संबंधित विभाग के खिलाफ आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने बताया कि अंजनवा मलुकचाल गांव में आदिवासी, राय और हरिजन समुदाय सहित लगभग छह से सात सौ की आबादी निवास करती है। आजादी के दशकों बाद और झारखंड राज्य गठन के वर्षों बीत जाने के बावजूद गांव तक पक्की सड़क नहीं बन सकी है।

बरसात के दिनों में कच्ची सड़क कीचड़ से भर जाती है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीण सबिता कुमारी और बबीता देवी ने कहा कि बारिश के समय सड़क पर बाइक चलाना तो दूर, पैदल चलना भी जोखिम भरा हो जाता है। चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधि सड़क निर्माण का वादा करते हैं, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही गांव की समस्या को भूल जाते हैं। उन्होंने बताया कि धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी को भी पूर्व में समस्या से अवगत कराया गया था।  लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला।

अनीता देवी ने कहा कि सड़क खराब रहने के कारण बरसात में एंबुलेंस सहित कोई भी वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाता। किसी के बीमार होने पर उसे गोद में उठाकर खोरों मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है। वहीं कविता देवी ने बताया कि गांव में पेयजल की भी गंभीर समस्या है। गर्मी के दिनों में पानी के लिए काफी भटकना पड़ता है। विधायक मद से अब तक एक भी चापाकल नहीं लगाया गया है। पहले से लगे दो चापाकल भी खराब पड़े हैं। ग्रामीण कुओं पर निर्भर हैं, जो गर्मी में सूख जाते हैं। समाजसेवी इंकज कुमार ने कहा कि यदि जल्द ही गांव में पक्की सड़क का निर्माण शुरू नहीं कराया गया, तो ग्रामीणों के साथ प्रखंड मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

इसे भी पढ़े – सड़क और नाला (Drain) निर्माण की धीमी रफ्तार से लोग परेशान,आवागमन की बनी गंभीर समस्या

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पार्किंग और स्नान (parking and bathing) के नाम पर राशि मांगने की शिकायत, परिसर में वाहन खड़ा करने के नाम पर वसूले जा रहे है पैसे

पार्किंग और स्नान (parking and bathing) के नाम पर राशि मांगने की शिकायत, परिसर में वाहन खड़ा करने के नाम पर वसूले जा रहे है पैसे

लोहरदगा शहर (Lohardaga town) में विकास और सड़कों की तस्वीर बदहाल, दोपहिया और चारपहिया वाहनों के आवागमन बाधित

लोहरदगा शहर (Lohardaga town) में विकास और सड़कों की तस्वीर बदहाल, दोपहिया और चारपहिया वाहनों के आवागमन बाधित

झारखंड-बिहार (Jharkhand-Bihar) सिमा से 9 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद , बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये

झारखंड-बिहार (Jharkhand-Bihar) सिमा से 9 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद , बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये

देवेंद्र नाथ महतो के"भर्ती प्रणाली सुधार मार्च" के खिलाफ नेमरा(Nemra) गांव,पारंपरिक हथियार और 'डुगडुगी लकेर खड़े हुए नेमरा गांव निवासी

देवेंद्र नाथ महतो के”भर्ती प्रणाली सुधार मार्च” के खिलाफ नेमरा(Nemra) गांव,पारंपरिक हथियार और ‘डुगडुगी लकेर खड़े हुए नेमरा गांव निवासी

छात्र आंदोलन को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला,अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) ने कहा - मामलें में CBI जांच है जरूरी

छात्र आंदोलन को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला,अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) ने कहा – मामलें में CBI जांच है जरूरी

बैद्यनाथ (Baidyanath) की नगरी में जुटी श्रद्धालुओं की लगी आस्था की भीड़, 51 लाख कवरियों का उमड़ा जनसैलाब

बैद्यनाथ (Baidyanath) की नगरी में जुटी श्रद्धालुओं की लगी आस्था की भीड़, 51 लाख कवरियों का उमड़ा जनसैलाब

Leave a Comment