Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सड़क और नाला (Drain) निर्माण की धीमी रफ्तार से लोग परेशान,आवागमन की बनी गंभीर समस्या

सड़क और नाला (Drain) निर्माण की धीमी रफ्तार से लोग परेशान,आवागमन की बनी गंभीर समस्या
---Advertisement---

धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या-20 स्थित बाबूडीह के इमली मोहल्ला में सड़क और नाला (Drain) निर्माण की धीमी रफ्तार लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। करीब आठ महीने पहले शुरू हुआ सड़क और नाला (Drain) का निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है। हालात ऐसे हैं कि लोग दूसरे की जमीन पर बना कीचड़ भरे रास्ते से अपने घर पहुंचने को मजबूर हैं। कई किरायेदार मकान खाली कर जा चुके हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क और नाला (Drain) निर्माण की  लापरवाही और जनप्रतिनिधियों की चुप्पी के कारण उनकी परेशानी लगातार बढ़ रही है।

बाबूडीह विवाह भवन से लेकर पूरे इलाके में सड़क और नाला निर्माण का कार्य आरसीडी की ओर से दिनेश प्रधान के कंपनी को करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से नाली रोड का टेंडर दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण शुरू करते समय संवेदक ने तीन महीने में काम पूरा करने का वादा किया था, लेकिन आठ महीने बीत जाने के बाद भी काम अधूरा है। निर्माण कार्य रुक-रुक कर चल रहा है, जिससे पूरे इलाके में कीचड़, गड्ढे और आवागमन की गंभीर समस्या बनी हुई है।

मोहल्ले के लोगों का कहना है कि कई परिवारों को अपने घर तक पहुंचने के लिए दूसरे की जमीन से रास्ता बनाना पड़ रहा है। जो की खराब हालात के कारण कई किरायेदार मकान खाली कर जा चुके हैं। इलाके में रहने वाले दो कैंसर मरीजों को अस्पताल आने-जाने में सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने वार्ड पार्षद अशोक पाल पर भी चुप्पी साधने का आरोप लगाया और जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की

हालांकि नाला और रोड निर्माण कर रही कंपनी प्रधान कंस्ट्रक्शन के साइट इंजिनियर गोपाल चौबे ने कहा कि मोहल्ले में रह रहे लोगों के अनुसार हमें कभी कभी काम रोकना पड़ता था मोहल्ले में 4 शादी थी जिसके कारण भी काम रोकना पड़ा और काम पूरा होने में लेट हुआ लगभग 1 महीने के अंदर काम पूरा हो जाएगा ।

READ ALSO – भू-धसान और गैस रिसाव (gas leak) के बाद सड़क को दोबारा चालू कराने की मांग, DC ने कहा कि भू-धसान की समस्या दशकों पुरानी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना से बदली श्रीमती मोती पिंगुवा की जिंदगी

राजनीतिक नौटंकी छोड़ अपने BLO और BLA को सक्रिय करे कांग्रेस, SIR पर भाजपा प्रवक्ता अजय साह का तीखा हमला

राजनीतिक नौटंकी छोड़ अपने BLO और BLA को सक्रिय करे कांग्रेस, SIR पर भाजपा प्रवक्ता अजय साह का तीखा हमला

पश्चिमी सिंहभूम: जयपुर गांव के ग्रामीणों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प, गांव में अब शराब भट्ठी नहीं खुलने देने का भी किया ऐलान

प्राकृतिक खेती से श्रीमती बलेमा सामड ने लिखी सफलता की नई कहानी, एक एकड़ में ₹53 हजार का शुद्ध लाभ

रूपी सोरेन के निधन पर शोक, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी को सादगी से दी जाएगी श्रद्धांजलि : जोबा माझी

लोकतंत्र की आवाज दबाकर दिल्ली को अघोषित आपातकाल में नहीं धकेल सकती केंद्र सरकार : त्रिशानु राय

Leave a Comment