Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नकली सिगरेट (cigarettes) के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, सप्लाई करते हुए दो युवक गिरफ्तार

On: July 8, 2026 5:37 PM
Follow Us:
नकली सिगरेट (cigarettes) के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, सप्लाई करते हुए दो युवक गिरफ्तार
---Advertisement---

शहर में बढ़ रहा नकली सिगरेट (cigarettes)  के अवैध कारोबार लेकिन पुलिस कर दो युवक की धर दबोचा है, बता दें  जमशेदपुर पुलिस ने नकली सिगरेट (cigarettes)  के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 39 लाख रुपये मूल्य की डुप्लीकेट सिगरेट (cigarettes)  की खेप बरामद की है। मानगो थाना पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि इस पूरे रैकेट के तीन कथित संचालक अब भी फरार हैं। पुलिस का दावा है कि यह नकली सिगरेट शहर की विभिन्न दुकानों में सप्लाई की जा रही थी। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस अधीक्षक मुख्यालय-1 ऋषभ त्रिवेदी के नेतृत्व में गठित टीम ने मानगो के जवाहरनगर रोड नंबर-17 स्थित केरला पब्लिक स्कूल के पीछे ग्राहक बनकर जाल बिछाया। इस दौरान स्कूटी से नकली सिगरेट की सप्लाई करने पहुंचे दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया।

जब आरोपी की तलाशी ली गई तो उनके पास से 500 पैकेट नकली सिगरेट और एक स्कूटी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे कपाली के इस्लामनगर स्थित एक गोदाम से नकली सिगरेट लाकर शहर की दुकानों में सप्लाई करते थे। इसके बाद पुलिस ने गोदाम पर छापेमारी की, जहां 19 प्लास्टिक के बोरों में रखे 45 हजार 600 पैकेट डुप्लीकेट सिगरेट बरामद किए गए। जब्त सिगरेट की अनुमानित कीमत करीब 39 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उवैद अंसारी और एहतेशाम शमीम के रूप में हुई है। वहीं गोदाम के संचालक वली आजम, शहनवाज दानिश और एस.के. परवेज फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस मामले में मानगो थाना में बीएनएस की विभिन्न धाराओं और कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

READ ALSO – सरकारी योजनाओं का किया जा रहा गलत उपयोग, सरकारी साइकिलों (govt. bicycles) को ट्रैक्टर पर लोड करते नजर आए छात्र

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पार्किंग और स्नान (parking and bathing) के नाम पर राशि मांगने की शिकायत, परिसर में वाहन खड़ा करने के नाम पर वसूले जा रहे है पैसे

पार्किंग और स्नान (parking and bathing) के नाम पर राशि मांगने की शिकायत, परिसर में वाहन खड़ा करने के नाम पर वसूले जा रहे है पैसे

लोहरदगा शहर (Lohardaga town) में विकास और सड़कों की तस्वीर बदहाल, दोपहिया और चारपहिया वाहनों के आवागमन बाधित

लोहरदगा शहर (Lohardaga town) में विकास और सड़कों की तस्वीर बदहाल, दोपहिया और चारपहिया वाहनों के आवागमन बाधित

झारखंड-बिहार (Jharkhand-Bihar) सिमा से 9 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद , बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये

झारखंड-बिहार (Jharkhand-Bihar) सिमा से 9 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद , बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये

देवेंद्र नाथ महतो के"भर्ती प्रणाली सुधार मार्च" के खिलाफ नेमरा(Nemra) गांव,पारंपरिक हथियार और 'डुगडुगी लकेर खड़े हुए नेमरा गांव निवासी

देवेंद्र नाथ महतो के”भर्ती प्रणाली सुधार मार्च” के खिलाफ नेमरा(Nemra) गांव,पारंपरिक हथियार और ‘डुगडुगी लकेर खड़े हुए नेमरा गांव निवासी

छात्र आंदोलन को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला,अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) ने कहा - मामलें में CBI जांच है जरूरी

छात्र आंदोलन को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला,अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) ने कहा – मामलें में CBI जांच है जरूरी

बैद्यनाथ (Baidyanath) की नगरी में जुटी श्रद्धालुओं की लगी आस्था की भीड़, 51 लाख कवरियों का उमड़ा जनसैलाब

बैद्यनाथ (Baidyanath) की नगरी में जुटी श्रद्धालुओं की लगी आस्था की भीड़, 51 लाख कवरियों का उमड़ा जनसैलाब

Leave a Comment