Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

स्कूटी (scooter) की टक्कर से नौवीं के छात्र का फूटा सिर, आरोपी चालक फरार 

On: July 12, 2026 6:21 PM
Follow Us:
स्कूटी (scooter) की टक्कर से नौवीं के छात्र का फूटा सिर, आरोपी चालक फरार 
---Advertisement---

स्कूटी (scooter) की टक्कर से नौवीं के छात्र का सिर फूटा, आरोपी चालक फरार  हो गया। परिजनों ने लगाई न्याय और इलाज की गुहार बता दें  कि  गुमला जिले के पालकोट प्रखंड अंतर्गत बगमा गांव में  स्कूटी (scooter) की टक्कर से सड़क दुर्घटना में नौवीं कक्षा का एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र की पहचान प्रभात साहू के रूप में हुई है। घटना के बाद स्कूटी (scooter) चालक मौके से फरार हो गया, जबकि घायल छात्र को ग्रामीणों और शिक्षकों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार, प्रभात साहू विद्यालय की छुट्टी के बाद अपनी साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार स्कूटी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि छात्र सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। हादसे के बाद स्कूटी चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और विद्यालय के शिक्षक मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर घायल छात्र को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में समुचित इलाज नहीं मिल पाने के कारण छात्र की हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण फिलहाल वह विद्यालय नहीं जा पा रहा है और घर पर ही उपचार करा रहा है।

घायल छात्र के परिजनों ने बताया कि वे आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से हैं। सीमित आय के कारण वे बेहतर चिकित्सा कराने में असमर्थ हैं। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने और दुर्घटना के जिम्मेदार स्कूटी चालक की जल्द पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

ग्रामीणों ने भी इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि स्कूलों के आसपास तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। परिजन और स्थानीय लोग प्रशासन से छात्र के बेहतर इलाज और दोषी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े- असामाजिक (Antisocial) तत्वों ने शिवलिंग का किया अपमान,इलाके में बना तनाव का माहौल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बीजेपी नेता अनिल उरांव ने 'Tribal Unity Grand Rally' पर उठाएं सवाल, कहा - इस रैली के पीछे ईसाई धर्म मानने वाले लोग है।

बीजेपी नेता अनिल उरांव ने ‘आदिवासी एकता महाजुटान’पर उठाएं सवाल, कहा – इस रैली के पीछे ईसाई धर्म मानने वाले लोग है

दिवस (Sports Day) के अवसर पर राज सिन्हा ने खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित ।

खेल दिवस के अवसर पर राज सिन्हा ने खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित

बजरंग दल (Bajrang Dal) ने एक लापता बुजुर्ग व्यक्ति को उनके परिवार से मिलाया, परिवार वाले के चेहरे पर दिखी मुस्कान ।

बजरंग दल ने एक लापता बुजुर्ग व्यक्ति को उनके परिवार से मिलाया, परिवार के चेहरे पर दिखी मुस्कान

नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन समिति (ANCORD) का बैठक आयोजन किया गया, उपायुक्त ने किया बैठक की गतिविधीयों का समिक्षा

नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन समिति (ANCORD) का बैठक आयोजन किया गया, उपायुक्त ने किया बैठक की गतिविधीयों का समिक्षा

नेपाल-तिब्बत क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ (flash floods )में लगभग 2000 लोग लापता , महाराष्ट्र के 404 लोगों में से 338 सुरक्षित

नेपाल-तिब्बत क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ (flash floods )में लगभग 2000 लोग लापता , महाराष्ट्र के 404 लोगों में से 338 सुरक्षित

500 परिवार (500 families) नारकीय जीवन जीने को मजबूर , दो किलोमीटर लंबी सड़क की हालत बदहाल

500 परिवार (500 families) नारकीय जीवन जीने को मजबूर , दो किलोमीटर लंबी सड़क की हालत बदहाल

Leave a Comment