Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

टुंडी वन (Tundi Forest ) विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की छापेमारी, पेड़ों के 16 टुकड़े किए गए जब्त

टुंडी वन (Tundi Forest ) विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की छापेमारी, पेड़ों के 16 टुकड़े किए गए जब्त
---Advertisement---

टुंडी वन (Tundi Forest) विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को पश्चिमी टुंडी (Tundi Forest) के नेमोरी जंगल में छापेमारी कर अवैध रूप से काटे गए चार मोटे साल के पेड़ों के 16 टुकड़े जब्त किए। हालांकि कार्रवाई के दौरान लकड़ी माफिया मौके से फरार होने में सफल रहा। जब्त लकड़ियों को वन विभाग की टीम टुंडी वन कार्यालय परिसर लेकर आई। Tundi Forest वन विभाग के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि नेमोरी जंगल में अवैध रूप से साल के पेड़ों की कटाई कर लकड़ी की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर प्रभारी फॉरेस्टर मनोज राय के नेतृत्व में टीम ने जंगल में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान चार मोटे साल के पेड़ों के कुल 16 टुकड़े बरामद किए गए, जिन्हें जब्त कर वन कार्यालय लाया गया। इस संबंध में प्रभारी फॉरेस्टर मनोज राय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उक्त कार्रवाई की गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

जांच के बाद लकड़ी कारोबार में शामिल माफिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। छापेमारी अभियान में प्रभारी फॉरेस्टर मनोज राय, प्रकाश टुडू, ओमप्रकाश कुमार, शाहिद अली तथा पूर्णचंद दत्ता सहित वन विभाग के अन्य कर्मी शामिल थे। वन विभाग फरार लकड़ी माफिया की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है।

टुंडी वन विभाग की एक टीम ने नेमोरी जंगल में छापेमारी की और बड़ी मात्रा में अवैध रूप से काटे गए साल (सखुआ) के पेड़ और लकड़ी ज़ब्त की। यह कार्रवाई इलाके में लकड़ी माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे एक विशेष अभियान का हिस्सा है, फिलहाल पुरी मामले की जांच में पुलिस जुट चुकी है तथा मामले से जुड़े अपराधी के तलास जारी है। साक्ष्य के अधार पर कारवाई सजा का प्रवधान किया जाएगा।

इसे भी  पढ़े- मेगा लीगल इंपावरमेंट जनसेवा (Public Service) कैंप का आयोजन,कार्यक्रम में करोड़ों रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सारठ में विधायक चुन्ना सिंह को ज्ञापन सौंपतीं आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाएं।

सारठ में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने विधायक चुन्ना सिंह को सौंपा ज्ञापन, दुर्गा पूजा से पहले बकाए भुगतान का मिला आश्वासन

बाबूलाल मरांडी का आरोप: केंद्र की योजनाओं का लाभ लेने में झारखंड सरकार पीछे, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं

बाबूलाल मरांडी का आरोप: केंद्र की योजनाओं का लाभ लेने में झारखंड सरकार पीछे, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं

दुर्गा पूजा से पहले जामताड़ा में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, दुकानदारों में नाराजगी; त्योहार तक अभियान रोकने की मांग

दुर्गा पूजा से पहले जामताड़ा में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, दुकानदारों में नाराजगी; त्योहार तक अभियान रोकने की मांग

धनबाद के SNMMCH में तीन दिनों से ऑक्सीजन प्लांट खराब, ऑक्सीजन बेड होने के बावजूद मरीज परेशान

धनबाद के SNMMCH में तीन दिनों से ऑक्सीजन प्लांट खराब, ऑक्सीजन बेड होने के बावजूद मरीज परेशान

बोकारो: नौ महीने से वेतन बकाया, आक्रोशित आउटसोर्सिंग कर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय में जड़ा ताला, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

बोकारो: नौ महीने से वेतन बकाया, आक्रोशित आउटसोर्सिंग कर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय में जड़ा ताला, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

साहिबगंज में ब्राउन शुगर बनाने के कथित अवैध कारोबार का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

साहिबगंज में ब्राउन शुगर बनाने के कथित अवैध कारोबार का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment