Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मेगा लीगल इंपावरमेंट जनसेवा (Public Service) कैंप का आयोजन,कार्यक्रम में करोड़ों रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण

On: July 12, 2026 7:25 PM
Follow Us:
मेगा लीगल इंपावरमेंट जनसेवा (Public Service) कैंप का आयोजन,कार्यक्रम में करोड़ों रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण
---Advertisement---

धनबाद में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) की ओर से आयोजित मेगा लीगल इंपावरमेंट कैंप जनसेवा (Public Service)और न्याय का बड़ा मंच बनकर सामने आया। बीसीसीएल के अनुपूर्णा भवन में रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में Public Service  के लिए करोड़ों रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। जनसेवा (Public Service) में मुआवजा, नियुक्ति पत्र, सरकारी योजनाओं का लाभ और विधिक सहायता एक ही मंच से सैकड़ों लोगों तक पहुंचाई गई। कार्यक्रम में न्यायपालिका, जिला प्रशासन और बीसीसीएल के अधिकारियों ने लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

add

‘अधिकार, आपका प्रयास हमारा’ अभियान के तहत आयोजित इस मेगा कैंप में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश निकेश कुमार सिन्हा ने विभिन्न विभागों के चयनित लाभुकों के बीच करोड़ों रुपये मूल्य की परिसंपत्तियों का वितरण किया। कार्यक्रम में बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी, अपर समाहर्ता प्रदीप कुमार शुक्ला, धनबाद बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, न्यायिक अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न सरकारी विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ मौके पर ही आवश्यक परामर्श और सहायता भी उपलब्ध कराई गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया और लाभुकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।

इस दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश निकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों तक निःशुल्क एवं त्वरित न्याय पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत गांवों, पंचायतों और विद्यालयों में लगातार शिविर आयोजित कर लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल ने कहा कि सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत बीसीसीएल हमेशा समाज के कमजोर वर्गों के साथ खड़ा है। वहीं सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे शिविर यह सुनिश्चित करते हैं कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे और प्रशासन भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम जारी रखेगा।

कार्यक्रम के दौरान कविता देवी के स्वयं सहायता समूह को तीन करोड़ 76 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। पप्पू पासवान को भूमि अधिग्रहण के एवज में 29 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया। रिया कुमारी, सरिता कुमारी और अंजली कुमारी को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। हाथियों के हमले से प्रभावित रविलाल मुर्मु को मुआवजा राशि दी गई, जबकि दर्जनों अन्य लाभुकों को भी नियुक्ति पत्र, स्वीकृति पत्र और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

इसे भी पढ़े- धनबाद की राजनीति (Dhanbad politics) में आरोप-प्रत्यारोप जारी:अरूप चटर्जी को दो करोड़ की मानहानि नोटिस ढुलू महतो को भेजा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment