Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नक्सल विरोधी (anti-Naxal) अभियान के तहत पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 180 जिंदा कारतूस, एक 7.65 एमएम ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद

नक्सल विरोधी (anti-Naxal) अभियान के तहत पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 180 जिंदा कारतूस, एक 7.65 एमएम ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद
---Advertisement---

लातेहार पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए झारखंड सरकार और एनआईए द्वारा कुल 20 लाख रुपये के इनामी भाकपा (माओवादी) के रीजनल कमिटी सदस्य रविन्द्र गंझू उर्फ मुकेश गंझू उर्फ सुरेन्द्र गंझू को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को दी। एसपी ने बताया कि पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि रविन्द्र गंझू अपने दस्ते के साथ बेतर ओपी क्षेत्र के हेसला बांझी टोला, रंगुनिया और कुडु इलाके में सक्रिय है।

सूचना के आधार पर 12 जुलाई 2026 को लातेहार पुलिस, सीआरपीएफ और कोबरा-209 बटालियन के संयुक्त विशेष अभियान दल का गठन कर सघन छापेमारी की गई। अभियान के दौरान बांझी टोला के समीप जंगल से रविन्द्र गंझू को गिरफ्तार कर लिया गया।सक्रिय माओवादी नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. रविंद्र गंझू प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन का रीजनल कमांडर था।  झारखंड सरकार ने उस पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था, जबकि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भी उस पर 5 लाख रुपये का इनाम रखा था।

छापेमारी के दौरान सुरक्षा बलों ने एके-56 रायफल, उसकी दो मैगजीन, 180 जिंदा कारतूस, एक 7.65 एमएम ऑटोमैटिक पिस्टल, दो मैगजीन, 12 कारतूस, एक सिंगल बैरल देशी रायफल, 5.56 एमएम के 21 कारतूस, .303 के 16 कारतूस तथा अन्य सामान बरामद किए। पुलिस के अनुसार रविन्द्र गंझू (43) पिछले करीब 30 वर्षों से माओवादी संगठन से जुड़ा हुआ था और वर्तमान में चंदवा, गुमला तथा लोहरदगा क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों का संचालन कर रहा था।

उसके खिलाफ झारखंड के विभिन्न थानों में 154 आपराधिक मामले दर्ज हैं पुलिस का कहना है कि वह कई नक्सली मुठभेड़ों में शामिल रहा है तथा लेवी वसूली, विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने, आम लोगों और सुरक्षा बलों पर हमले जैसी अनेक घटनाओं में उसकी संलिप्तता रही है।रविंद्र गंझू का नाम 22 नवंबर 2019 को लातेहार के चंदवा थाना क्षेत्र के लुकुइया मोड़ के पास पुलिस दल पर हुए नक्सली हमले में सामने आया था. उसी दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की चंदवा में जनसभा आयोजित थी. सुरक्षा व्यवस्था के तहत तैनात पुलिसकर्मियों पर माओवादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया था। इस हमले में चार पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।

जांच में रविंद्र गंझू को इस हमले का मुख्य आरोपी बनाया गया था। पुलिस जांच के अनुसार, इस वारदात में रविंद्र गंझू के साथ सुनील गंझू, फगुना गंझू और बैजनाथ गंझू समेत कई अन्य माओवादी भी शामिल थे. फगुना गंझू झाड़ियों में छिपकर पुलिस की गतिविधियों पर नजर रख रहा था, जबकि सुनील गंझू बाइक से हमलावर दस्ते के दो शूटरों को बीरजांगा जंगल से घटनास्थल तक लेकर आया था. सफल हमले और पुलिस के हथियार लूटने के बाद रविंद्र गंझू ने अपने सहयोगियों को बोदा तालाब के पास पांच-पांच हजार रुपये का इनाम भी बांटा था।

गिरफ्तारी के बाद लातेहार पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां रविंद्र गंझू से गहन पूछताछ कर रही हैं, अधिकारियों को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान संगठन के सक्रिय नेटवर्क, हथियारों के ठिकानों और विस्फोटकों के भंडारण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है. पुलिस इन सूचनाओं के आधार पर कई स्थानों पर छापेमारी की तैयारी कर रही है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि रविंद्र गंझू की गिरफ्तारी से पलामू और रांची प्रमंडल में सक्रिय माओवादी संगठन की नेतृत्व क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचा है।

पिछले कुछ वर्षों में लगातार चलाए जा रहे अभियान के कारण संगठन पहले ही कमजोर पड़ा है. ऐसे में एक रीजनल कमांडर की गिरफ्तारी को नक्सल विरोधी अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि झारखंड में नक्सल गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

इसे भी पढ़े- मोरहाबादी (Morhabadi) वेंडिंग ज़ोन-2 में अनियमितताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जमीन पर कब्जे के मामले आए सामने

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सारठ में विधायक चुन्ना सिंह को ज्ञापन सौंपतीं आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाएं।

सारठ में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने विधायक चुन्ना सिंह को सौंपा ज्ञापन, दुर्गा पूजा से पहले बकाए भुगतान का मिला आश्वासन

बाबूलाल मरांडी का आरोप: केंद्र की योजनाओं का लाभ लेने में झारखंड सरकार पीछे, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं

बाबूलाल मरांडी का आरोप: केंद्र की योजनाओं का लाभ लेने में झारखंड सरकार पीछे, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं

दुर्गा पूजा से पहले जामताड़ा में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, दुकानदारों में नाराजगी; त्योहार तक अभियान रोकने की मांग

दुर्गा पूजा से पहले जामताड़ा में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, दुकानदारों में नाराजगी; त्योहार तक अभियान रोकने की मांग

धनबाद के SNMMCH में तीन दिनों से ऑक्सीजन प्लांट खराब, ऑक्सीजन बेड होने के बावजूद मरीज परेशान

धनबाद के SNMMCH में तीन दिनों से ऑक्सीजन प्लांट खराब, ऑक्सीजन बेड होने के बावजूद मरीज परेशान

बोकारो: नौ महीने से वेतन बकाया, आक्रोशित आउटसोर्सिंग कर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय में जड़ा ताला, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

बोकारो: नौ महीने से वेतन बकाया, आक्रोशित आउटसोर्सिंग कर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय में जड़ा ताला, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

साहिबगंज में ब्राउन शुगर बनाने के कथित अवैध कारोबार का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

साहिबगंज में ब्राउन शुगर बनाने के कथित अवैध कारोबार का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment