Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,एसबीआई क्रेडिट कार्ड (SBI credit card) अपडेट के नाम पर करता था लोगों से ठगी

साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,एसबीआई क्रेडिट कार्ड (SBI credit card) अपडेट के नाम पर करता था लोगों से ठगी
---Advertisement---

जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसबीआई क्रेडिट कार्ड (SBI credit card)  अपडेट के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 4 लाख 4 हजार 500 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड, दो बैंक पासबुक, एक आधार कार्ड और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।पुलिस के अनुसार आरोपी खुद को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई (SBI credit card) का अधिकारी बताकर लोगों को फोन करता था। वह क्रेडिट कार्ड बंद होने या नया कार्ड जारी करने का झांसा देकर लोगों के मोबाइल में एपीके फाइल डाउनलोड करवाता था। इसके बाद मोबाइल में मौजूद बैंकिंग और SBI credit card से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल कर साइबर ठगी की वारदात को अंजाम देता था। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी देश के विभिन्न राज्यों के लोगों को अपना निशाना बनाता था।

मंगलवार को साइबर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में साइबर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कुरुवा गांव में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान देवघर जिले के मारगोमुण्डा थाना क्षेत्र के पंचरूखी गांव निवासी 30 वर्षीय नसरूद्दीन अंसारी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ साइबर अपराध थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड, दो बैंक पासबुक, एक आधार कार्ड, 4 लाख 4 हजार 500 रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके पूरे नेटवर्क और अन्य सहयोगियों का पता लगाने में जुटी है।

साइबर डीएसपी अमित कुमार ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल पर भरोसा न करें, मोबाइल में किसी के कहने पर एपीके फाइल डाउनलोड न करें और बैंक या क्रेडिट कार्ड से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस या साइबर हेल्पलाइन पर दें।

इसे भी पढ़े – नक्सल विरोधी (anti-Naxal) अभियान के तहत पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 180 जिंदा कारतूस, एक 7.65 एमएम ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सारठ में विधायक चुन्ना सिंह को ज्ञापन सौंपतीं आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाएं।

सारठ में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने विधायक चुन्ना सिंह को सौंपा ज्ञापन, दुर्गा पूजा से पहले बकाए भुगतान का मिला आश्वासन

बाबूलाल मरांडी का आरोप: केंद्र की योजनाओं का लाभ लेने में झारखंड सरकार पीछे, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं

बाबूलाल मरांडी का आरोप: केंद्र की योजनाओं का लाभ लेने में झारखंड सरकार पीछे, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं

दुर्गा पूजा से पहले जामताड़ा में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, दुकानदारों में नाराजगी; त्योहार तक अभियान रोकने की मांग

दुर्गा पूजा से पहले जामताड़ा में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, दुकानदारों में नाराजगी; त्योहार तक अभियान रोकने की मांग

धनबाद के SNMMCH में तीन दिनों से ऑक्सीजन प्लांट खराब, ऑक्सीजन बेड होने के बावजूद मरीज परेशान

धनबाद के SNMMCH में तीन दिनों से ऑक्सीजन प्लांट खराब, ऑक्सीजन बेड होने के बावजूद मरीज परेशान

बोकारो: नौ महीने से वेतन बकाया, आक्रोशित आउटसोर्सिंग कर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय में जड़ा ताला, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

बोकारो: नौ महीने से वेतन बकाया, आक्रोशित आउटसोर्सिंग कर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय में जड़ा ताला, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

साहिबगंज में ब्राउन शुगर बनाने के कथित अवैध कारोबार का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

साहिबगंज में ब्राउन शुगर बनाने के कथित अवैध कारोबार का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment