झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मन्नान मल्लिक (Mannan Mallick) के निधन के बाद धनबाद में शोक का माहौल है। मंगलवार देर शाम मन्नान मल्लिक (Mannan Mallick) का पार्थिव शरीर रांची से धनबाद के हाउसिंग कॉलोनी स्थित आवास लाया गया, जहां मन्नान मल्लिक (Mannan Mallick) को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार शमशेर नगर स्थित कब्रिस्तान में किया जाएगा।

83 वर्षीय पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का मंगलवार सुबह रांची के पल्स अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर फैलते ही कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों में शोक की लहर दौड़ गई।
मंगलवार देर शाम उनका पार्थिव शरीर धनबाद के हाउसिंग कॉलोनी स्थित आवास पहुंचा। इसके बाद श्रद्धांजलि देने वालों का सिलसिला लगातार जारी रहा। कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
बुधवार को धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, पूर्व विधायक आनंद महतो, कालीचरण, फूलचंद मंडल, जिले के उपायुक्त आदित्य रंजन , जिले के एसएसपी प्रभात कुमार, कुंभनाथ सिंह, समाज सेवी समेत कई जनप्रतिनिधि और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने मन्नान मल्लिक के राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद करते हुए इसे धनबाद और झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को बुधवार दोपहर शमशेर नगर स्थित कब्रिस्तान में पूरे राजकी सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। उनके अंतिम दर्शन और अंतिम विदाई के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।
इसे भी पढ़े –





