Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

स्व. जगरनाथ महतो की 59वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, ‘जगरनाथ महतो अमर रहें’ के नारों से गूंजा सिंगारी मैदान

स्व. जगरनाथ महतो की 59वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, ‘जगरनाथ महतो अमर रहें’ के नारों से गूंजा सिंगारी मैदान
---Advertisement---

झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो की 59वीं जयंती शुक्रवार को चंद्रपुरा प्रखंड के अलारगो स्थित बीएड कॉलेज, सिंगारी मैदान में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। समाधि स्थल पर बड़ी संख्या में झामुमो नेता, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूरा परिसर ‘जगरनाथ महतो अमर रहें’ के नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय जगरनाथ महतो के समाधि स्थल पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन, सादगी और जनसेवा को याद किया। उन्होंने कहा कि जगरनाथ महतो ने गरीबों, किसानों, मजदूरों और आम जनता के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

जयंती के अवसर पर बीएड कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत मंत्री की स्मृति में फलदार पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री बेबी देवी, झामुमो जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी, केंद्रीय सदस्य अखिलेश महतो उर्फ राजू, जयनारायण महतो, पूर्व जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी, बोकारो जिला झामुमो प्रवक्ता गौरी शंकर महतो, हरिनारायण राय, गणेश महतो, राजकुमार पांडेय, बैजनाथ महतो, चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष सुभाष महतो, प्रखंड सचिव सुनील टुडू, नावाडीह प्रखंड अध्यक्ष सोनाराम हेम्ब्रम सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय जगरनाथ महतो के संघर्ष, विचारों और जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Also Read- बिटकॉइन, नेटवर्क मार्केटिंग और 3 राज्यों में करोड़ों की ठगी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment