Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, सोने-चांदी में तेजी

On: August 11, 2026 5:24 PM
Follow Us:
हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, सोने-चांदी में तेजी
---Advertisement---

भारतीय शेयर बाजार में में आज भी एक दायरे में कारोबार देखने को मिला। निफ्टी 150 प्वाइंट के अंदर ही कारोबार करता रहा। और बाजार बंद होने के समय 112 प्वाइंट की गिरावट के साथ 24471 पर बंद हुआ। सेंसेक्स करीब आधा परसेंट यानी 388 प्वाइंट की गिरावट के साथ 78154 पर बंद हुआ।

गिरने वाले शेयरों में शामिल रहे गोदरेज प्रॉप्रटीज, वेदांता, हताची एनर्जी, गॉडफ्रे फिलिप और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट। इन शेयरों में पौने तीन से साढ़े तीन परसेंट तक की गिरावट देखने को मिली। वहीं बढ़ने वाले शेयरों में शुमार रहे जायडस लाइफ, पीबी फिनटेक, इन्फो एज। इन शेयरों में 6 परसेंट से ज्यादा का उछाल देखने को मिला। डॉ रेड्डीज और एमसीएक्स इंडिया में भी 4 से 5 परसेंट की तेजी रही।

निफ्टी रियल्टी और मेटल सेक्टर में करीब 1 परसेंट की गिरावट रही। लॉयड मेटल, वेदांता और जिंदल स्टील करीब 3 परसेंट की गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं दूसरी ओर आईटी इंडेक्स में आज आधा परसेंट से ज्यादा की तेजी रही। एलटीएम और परसिस्टेंस में 1 परसेंट से ज्यादा की तेजी रही। निफ्टी आईटी इंडेक्स में लिस्टेड 10 में से 9 शेयरों में तेजी रही। केवल विप्रो के शेयर हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ।

सोने और चांदी की चमक में भी आज बढ़ोतरी देखने को मिली। एमसीएक्स पर सोना आधा परसेंट से ज्यादा उछाल के साथ 1 लाख 54 हजार 102 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ। जबकि चांदी कल के भाव के करीब ही यान फ्लैट बंद हुआ। चांदी प्रति किलो 2 लाख 36 हजार 900 रुपए प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ।

कच्चा तेल करीब 88 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। आने वाले दिनों में भी बाजार के एक रेंज में रहने की उम्मीद जताई जा रही है। अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की उम्मीद पर बाजार की नजरें टिकी हैं।

Also Read- झारखंड विधानसभा में हंगामा: अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई कार्यवाही

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड विधानसभा में हंगामा: अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई कार्यवाही, CM हेमंत सोरेन ने विपक्ष पर साधा निशाना

झारखंड विधानसभा में हंगामा: अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई कार्यवाही, CM हेमंत सोरेन ने विपक्ष पर साधा निशाना

पश्चिमी सिंहभूम: 10 लाख के इनामी जोनल कमांडर सालुका कायम समेत 4 माओवादियों ने किया सरेंडर

पश्चिमी सिंहभूम: 10 लाख के इनामी जोनल कमांडर सालुका कायम समेत 4 माओवादियों ने किया सरेंडर

झारखंड बंद का दोपहर बाद व्यापक असर, धनबाद से पाकुड़ तक सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता, NH 33 जाम

झारखंड बंद का दोपहर बाद व्यापक असर, धनबाद से पाकुड़ तक सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता, NH 33 जाम

झारखंड बंद का मिला-जुला असर, रांची में जगह-जगह जलाए गए टायर, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सड़कों पर उतरी भाजपा

झारखंड बंद का मिला-जुला असर, रांची में जगह-जगह जलाए गए टायर, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सड़कों पर उतरी भाजपा

गढ़वा: सोन नदी में सेल्फी का शौक पड़ा भारी, तीन छात्राएं डूबीं, ग्रामीणों ने एक को बचाया

गढ़वा: सोन नदी में सेल्फी का शौक पड़ा भारी, तीन छात्राएं डूबीं, ग्रामीणों ने एक को बचाया

शिवानी शर्मा ने शुरू किया फाउंडेशन, मुंबई में 50 बच्चों को बांटे लैपटॉप , अब रांची में होगा अगला कार्यक्रम

शिवानी शर्मा ने शुरू किया फाउंडेशन, मुंबई में 50 बच्चों को बांटे लैपटॉप , अब रांची में होगा अगला कार्यक्रम

Leave a Comment