Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सरायकेला सदर अस्पताल में हंगामा, डॉक्टरों ने दी हड़ताल की चेतावनी, नगर पंचायत अध्यक्ष पर दुर्व्यवहार का आरोप

सरायकेला सदर अस्पताल में हंगामा, डॉक्टरों ने दी हड़ताल की चेतावनी, नगर पंचायत अध्यक्ष पर दुर्व्यवहार का आरोप
---Advertisement---

सरायकेला सदर अस्पताल में चिकित्सकों और कर्मचारियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी तथा उनके समर्थकों पर कथित तौर पर दुर्व्यवहार, धमकी और स्वास्थ्य सेवाओं में बाधा डालने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले को लेकर अस्पताल के उपाधीक्षक ने असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावाँ को लिखित शिकायत सौंपते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, नगर पंचायत अध्यक्ष कथित तौर पर अपने समर्थकों के साथ बिना किसी ठोस कारण के अस्पताल परिसर में पहुंचकर हो-हल्ला करते हैं। चिकित्सकों का आरोप है कि इलाज के दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है और कर्मचारियों को नौकरी से निकलवा देने की धमकी भी दी जाती है। शिकायत में जातिसूचक शब्दों के कथित इस्तेमाल का भी उल्लेख किया गया है।

अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारियों और कर्मचारियों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं के कारण अस्पताल का माहौल भयपूर्ण बन गया है। डॉक्टरों और पारा-मेडिकल स्टाफ ने दावा किया है कि वे इस व्यवहार से सहमे हुए हैं, जिसका सीधा असर मरीजों के इलाज और स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारु संचालन पर पड़ रहा है।

अस्पताल प्रबंधन की ओर से प्रशासन को दिए गए शिकायत पत्र में कहा गया है कि यदि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा होती है, तो चिकित्सक और अन्य कर्मचारी नियमित रूप से काम करने में असमर्थ हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।

अस्पताल प्रबंधन ने जिला प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है। फिलहाल लगाए गए आरोपों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर क्या कार्रवाई होती है इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

Also Read- धनबाद: 12वें वेतन समझौते की मांग को लेकर खदान मजदूरों का सम्मेलन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

साहिबगंज में ब्राउन शुगर बनाने के कथित अवैध कारोबार का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

साहिबगंज में ब्राउन शुगर बनाने के कथित अवैध कारोबार का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

दुर्गा पूजा को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार ने चक्रधरपुर शहर का किया भ्रमण, पूजा पंडालों एवं विसर्जन घाटों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

धनबाद के तेतुलतल्ला दुर्गा पूजा पंडाल में दिखेगा अनोखा नजारा, 75 फीट का मूविंग पंडाल और 300 वॉलंटियर संभालेंगे व्यवस्था

धनबाद के तेतुलतल्ला दुर्गा पूजा पंडाल में दिखेगा अनोखा नजारा, 75 फीट का मूविंग पंडाल और 300 वॉलंटियर संभालेंगे व्यवस्था

जल, जंगल और जमीन की लड़ाई के अमर नायक है देवेंद्र माझी, आज है उनकी पुण्यतिथी

जल, जंगल और जमीन की लड़ाई के अमर नायक है देवेंद्र माझी, आज है उनकी पुण्यतिथी

पोटका प्रखंड कार्यालय में लेटलतीफी पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन, मुख्य द्वार पर कुर्सी लगाकर किया अधिकारियों का इंतजार

पोटका प्रखंड कार्यालय में लेटलतीफी पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन, मुख्य द्वार पर कुर्सी लगाकर किया अधिकारियों का इंतजार

गुमला में ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का आरोप, 17 वर्षीय युवती से 15.17 लाख रुपये वसूलने का दावा; आरोपी गिरफ्तार

गुमला में ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का आरोप, 17 वर्षीय युवती से 15.17 लाख रुपये वसूलने का दावा; आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment