Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

साइबर ठगी के खिलाफ बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 लाख रुपये की रिकवरी की कोशिश तेज

साइबर ठगी के खिलाफ बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 लाख रुपये की रिकवरी की कोशिश तेज
---Advertisement---

बोकारो में साइबर ठगी के शिकार लोगों के लिए राहत की खबर है। साइबर अपराध के मामलों में बोकारो साइबर पुलिस ने ठगी की रकम की रिकवरी की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के मुताबिक करीब 40 पीड़ितों के रुपये वापस कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है। बुधवार को बारिश के कारण छह पीड़ित ही साइबर थाना पहुंच सके, जिन्हें करीब 1.10 लाख रुपये वापस किए जाने की बात पुलिस ने कही है।

मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि साइबर ठगी के मामलों में पुलिस ने करीब 150 लोगों की लगभग 23 लाख रुपये की रकम दूसरे खातों में होल्ड कराई है। अब संबंधित बैंकों से समन्वय कर इन पैसों को उनके वास्तविक मालिकों के खातों में वापस कराने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर फ्रॉड के पीड़ितों को अपनी रकम वापस मिलने की उम्मीद बढ़ी है।

डीएसपी ने लोगों से अपील की कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस के अनुसार, जितनी जल्दी शिकायत मिलती है, उतनी ही जल्दी ठगी की रकम जिस खाते में ट्रांसफर हुई है, उसे होल्ड कराने की संभावना बढ़ जाती है। इससे रकम की रिकवरी में मदद मिल सकती है।

पुलिस के मुताबिक भारत सरकार के मनी रिस्टोरेशन मॉड्यूल के जरिए भी ठगी की रकम वापस कराने में मदद मिल रही है। रकम वापस मिलने की प्रक्रिया से जुड़े पीड़ितों ने साइबर पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। बोकारो पुलिस ने लोगों से साइबर अपराध के मामलों में सतर्क रहने और किसी भी तरह की ठगी होने पर बिना देरी किए शिकायत करने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद: अवैध कोयला खनन के खिलाफ सड़क पर उतरे ग्रामीण, पार्षद के नेतृत्व में प्रदर्शन, कार्रवाई के आश्वासन पर खत्म हुआ जाम

धनबाद: अवैध कोयला खनन के खिलाफ सड़क पर उतरे ग्रामीण, पार्षद के नेतृत्व में प्रदर्शन, कार्रवाई के आश्वासन पर खत्म हुआ जाम

MMDR संशोधन के विरोध में गिरिडीह में RJD का जोरदार धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

MMDR संशोधन के विरोध में गिरिडीह में RJD का जोरदार धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

गढ़वा: श्री बंशीधर नगर सिविल कोर्ट से पुलिस अभिरक्षा में कैदी फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

गढ़वा: श्री बंशीधर नगर सिविल कोर्ट से पुलिस अभिरक्षा में कैदी फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जमशेदपुर में अवैध जुआ-लॉटरी पर पुलिस का शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार; नकदी और सट्टे का सामान बरामद

जमशेदपुर में अवैध जुआ-लॉटरी पर पुलिस का शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार; नकदी और सट्टे का सामान बरामद

जमशेदपुर सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह का निधन, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

जमशेदपुर सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह का निधन, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

जामताड़ा के गांधी मैदान में 2 से 4 अक्टूबर तक सजेगा कबड्डी का महाकुंभ, राज्यभर की टीमें दिखाएंगी दम

जामताड़ा के गांधी मैदान में 2 से 4 अक्टूबर तक सजेगा कबड्डी का महाकुंभ, राज्यभर की टीमें दिखाएंगी दम

Leave a Comment