Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जमशेदपुर में अवैध जुआ-लॉटरी पर पुलिस का शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार; नकदी और सट्टे का सामान बरामद

जमशेदपुर में अवैध जुआ-लॉटरी पर पुलिस का शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार; नकदी और सट्टे का सामान बरामद
---Advertisement---

जमशेदपुर में अवैध जुआ, लॉटरी और सट्टे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर में अवैध जुआ खिलाने के आरोप में एक व्यक्ति को पकड़ा गया, जबकि साकची थाना क्षेत्र के बिरसा मुंडा टेंपो स्टैंड और मुर्गी लाइन इलाके से अवैध लॉटरी और सट्टा संचालन के आरोप में तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने दोनों मामलों में नकदी, मोबाइल फोन, लॉटरी बोर्ड, कॉपियां और जुआ-लॉटरी से जुड़े अन्य सामान बरामद किए हैं।

पहली कार्रवाई सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर में की गई। पुलिस के मुताबिक, वरीय पुलिस अधीक्षक को इलाके में अवैध रूप से जुआ खिलाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद विशेष छापेमारी टीम का गठन कर इलाके की घेराबंदी की गई। कार्रवाई के दौरान कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए, जबकि पुलिस ने राहुल कुमार नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 1,820 रुपये नकद, सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल, पॉकेट डायरी, नोटबुक और जुआ-लॉटरी से संबंधित पेपर चार्ट बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में लोगों को जल्द पैसा कमाने का लालच देकर जुआ और लॉटरी के जरिए ठगी से जुड़े तथ्यों की जानकारी मिली है।

दूसरी कार्रवाई साकची थाना क्षेत्र के बिरसा मुंडा टेंपो स्टैंड और मुर्गी लाइन इलाके में की गई। पुलिस को यहां अवैध लॉटरी और जुआ संचालित किए जाने की सूचना मिली थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने निरज कुमार सिंह, दिलीप पासवान और अरविंद कुमार सिंह को गिरफ्तार किया। इनके पास से दो लॉटरी बोर्ड, 2,510 रुपये नकद, अलग-अलग नंबर लिखी कॉपियां, रियलमी मोबाइल और गोवा स्टार एप से संबंधित स्क्रीनशॉट की हार्ड कॉपी बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों द्वारा लोगों को अधिक पैसे कमाने का लालच देकर गोवा स्टार एप के माध्यम से सट्टा लगवाने की बात सामने आई है।

पुलिस ने दोनों कार्रवाई में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस इन अवैध जुआ, लॉटरी और सट्टा गतिविधियों से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इन गतिविधियों का नेटवर्क किन इलाकों तक फैला हुआ है और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह का निधन, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

जमशेदपुर सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह का निधन, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

जामताड़ा के गांधी मैदान में 2 से 4 अक्टूबर तक सजेगा कबड्डी का महाकुंभ, राज्यभर की टीमें दिखाएंगी दम

जामताड़ा के गांधी मैदान में 2 से 4 अक्टूबर तक सजेगा कबड्डी का महाकुंभ, राज्यभर की टीमें दिखाएंगी दम

धनबाद: बरमसिया खाटू श्याम धाम से निकली भव्य कलश यात्रा, बारिश में भी नहीं थमा श्रद्धालुओं का उत्साह

धनबाद: बरमसिया खाटू श्याम धाम से निकली भव्य कलश यात्रा, बारिश में भी नहीं थमा श्रद्धालुओं का उत्साह

साइबर ठगी के खिलाफ बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 लाख रुपये की रिकवरी की कोशिश तेज

साइबर ठगी के खिलाफ बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 लाख रुपये की रिकवरी की कोशिश तेज

टीएसपीसी सुप्रीमो ब्रजेश गंझू की मौत पर संगठन का विरोध, 7 जिलों में तीन दिन बंद का ऐलान

टीएसपीसी सुप्रीमो ब्रजेश गंझू की मौत पर संगठन का विरोध, 7 जिलों में तीन दिन बंद का ऐलान

मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे DRM तरुण हुरिया, यात्री सुविधाओं से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक का लिया जायजा

मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे DRM तरुण हुरिया, यात्री सुविधाओं से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक का लिया जायजा

Leave a Comment