Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पलामू में पंकज उरांव हत्याकांड का खुलासा, पत्नी ने रची थी हत्या की साजिश

पलामू में पंकज उरांव हत्याकांड का खुलासा, पत्नी ने रची थी हत्या की साजिश
---Advertisement---

पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने पंकज उरांव हत्याकांड का खुलासा करते हुए मामले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर को पंकज उरांव की हत्या उसकी पत्नी अनीमा कुमारी समेत अन्य लोगों ने मिलकर की थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस जांच के अनुसार, अनीमा कुमारी की शादी वर्ष 2023 में पंकज उरांव से हुई थी। अनीमा ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसके साथ कथित तौर पर मारपीट करता था। इसी से परेशान होकर उसने पति की हत्या की साजिश रची।

आरोप है कि अनीमा कुमारी ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर तेतरी देवी और उसके पति पिंटू को 10 लाख रुपये की सुपारी देकर पंकज की हत्या की जिम्मेदारी दी। इसके बाद तेतरी देवी और उसके पति ने रिंकी देवी तथा उसके पति को भी इस साजिश में शामिल कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, हत्या की साजिश को अंजाम देने के लिए तेतरी देवी ने कथित तौर पर ‘काजल कुमारी’ के नाम से पंकज उरांव से फोन पर बातचीत शुरू की। बातचीत के जरिए उसे प्रेमजाल में फंसाकर मुलाकात के लिए बुलाया जाता था। जब पंकज मुलाकात के लिए पहुंचता था, तब रिंकी देवी को काजल कुमारी के रूप में उसके सामने भेजा जाता था। कई दिनों तक फोन पर बातचीत और मुलाकात का सिलसिला चलता रहा।

इसके बाद एक रात पंकज उरांव को फोन कर मिलने के लिए बुलाया गया। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान आरोपियों ने मिलकर उसके गले में दुपट्टा फंसाकर उसकी हत्या कर दी।

घटना के बाद लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने जांच और कार्रवाई करते हुए हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पलामू एसपी कपिल चौधरी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अनीमा कुमारी के पिता को एनएच की जमीन के मुआवजे के रूप में 50 लाख रुपये मिले थे। पुलिस के अनुसार, इसी रकम में से 10 लाख रुपये हत्या की सुपारी देने में इस्तेमाल किए गए थे।

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया है। मामले में पुलिस की आगे की जांच जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment