गांधी जयंती पर गिरिडीह नगर मंडल में स्वच्छता अभियान, महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि lगांधी जयंती के अवसर पर गिरिडीह महानगर अंतर्गत गिरिडीह नगर मंडल द्वारा नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा सिंकू के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। सर्वप्रथम गांधी चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा गांधी चौक परिसर की साफ-सफाई की गई।
इसके बाद बाबू वीर कुंवर सिंह चौक पर भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। वहीं स्टेशन रोड स्थित भाजपा नगर कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में भाजपा नगर कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने स्वच्छता को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना था। स्वच्छ भारत का उनका सपना आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। हमें स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर इसे अपनी दैनिक आदत और जिम्मेदारी बनाना चाहिए।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश यादव ने कहा कि गांधी जयंती हमें सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। आज स्वच्छता अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संदेश दिया है। महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नूकांत ने कहा कि गांधी जी का जीवन सादगी, सेवा और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का उदाहरण है। स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना ही गांधी जी के विचारों को व्यवहार में उतारने का एक सार्थक प्रयास है। हमें अपने शहर और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।
नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा सिंकू ने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर गिरिडीह नगर मंडल द्वारा गांधी चौक से लेकर बाबू वीर कुंवर सिंह चौक और भाजपा नगर कार्यालय तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। महात्मा गांधी जी ने स्वच्छता को स्वस्थ और सशक्त समाज की आधारशिला माना था। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा और स्वच्छता के संकल्प के साथ समाज के बीच लगातार कार्य करते रहेंगे।
मौके पर पूर्व मेयर सुनील पासवान पूर्व डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष विनीता कुमारी पूर्व जिला अध्यक्ष महादेव दुबे कामेश्वर पासवान सुभाष सिन्हा मुकेश जालान सुबोध प्रकाश राजेश जायसवाल नीतू शोला नवनीत सिंह अनिल सिंह सोनू चौरसिया नीलू सिन्हा अंजय शर्मा दीपक उजाला उत्तम पांडे संतोष भारती कार्तिक डंगेच सुरेश गुप्ता अमित आर्या बबली साव लखन राम रामबाबू जगदीप।
READ ALSO – गुमला के सिसई में वन भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने जताया विरोध







1 thought on “गांधी जयंती पर गिरिडीह में भाजपा का स्वच्छता अभियान, महत्मा गांधी और शास्त्री जी को दी गई श्रद्धांजलि”