Reliance Jio IPO: जियो का आईपीओ भारत में सबसे ज्यादा सब्सक्राइब होने वाल आईपीओ बन गया है। कंपनी सारे पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस कंपनी के आईपीओ के लिए लोगों ने करीब 77 अरब डॉलर लगा दिए हैं।
रियालंस इंडस्ट्रीज के शेयर होल्डर्स, बड़े निवेशक, छोटे निवेशक और संस्थागत निवेशकों ने इस आईपीओ में जमकर पैसे लगाए हैं। आईपीओ के अपर बैंड के आधार पर जियो का वैल्युएशन 108.3 अरब डॉलर का हो चुका है।
Reliance Jio IPO: सब्सक्रिप्शन के तोड़े सारे रिकॉर्ड
मेटा और गूगल भी जियो में निवेशक हैं। इस कंपनी को मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी संभालते हैं। जियो का आईपीओ 2008 में आई मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर के आईपीओ के सब्सक्रिप्शन का रिकॉर्ड तोड़ चुका है।
अब निवेशकों को लिस्टिंग दिन का इंतजार है। ग्रे मार्केट की बात करें तो करीब 30 परसेंट की प्रीमियम पर इसका आईपीओ कारोबार कर रहा है। देश में जियो के 50 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। और ये आईपीओ भी त्योहारी सीजन में आया है जिसकी वजह से इस आईपीओ को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है।
जियो का आईपीओ 22 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के कर्मचारी, शेयर होर्डर्स, रिटेल निवेशक और संस्थागत निवेशकों ने बढ़ चढ़कर आईपीओ में निवेश किया है। प्राइस बैंड ऊपरी स्तर यानी 1119 रुपए के स्तर पर सबसे ज्यादा निवेश हुआ है।
Reliance Jio IPO: 28 अक्टूबर को होगी जियो आईपीओ की लिस्टिंग
जियो प्लेटफॉर्म के आईपीओ को 1 करोड़ 38 लाख से ज्यादा अप्लिकेशन मिला है। कल यानी 26 अक्टूबर को शेयर अलॉट किए जाएंगे जो कि 27 अक्टूबर को डीमैड में क्रेडिट होंगे। 28 अक्टूबर को जियो आईपीओ की लिस्टिंग होने वाली है।
अगर आप भी जियो के आईपीओ में निवेश किए हैं तो बस एक दिन का करें इंतजार कल पता चल जाएगा आप कितने लकी हैं और कितना लॉट आईपीओ आपको एलॉक किया गया है।
इसे भी पढ़ें- Ranchi News: जैप-आईटी ने 12 मैनपावर एजेंसियों का अनुबंध बढ़ाया





