Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Cyclone Arnab Effect: रांची से संताल परगना तक बदला मौसम, 5 नवंबर से आसमान साफ होने का अनुमान

Cyclone Arnab Effect: रांची से संताल परगना तक बदला मौसम, 5 नवंबर से आसमान साफ होने का अनुमान
---Advertisement---

Cyclone Arnab Effect: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में बदलने के बावजूद, झारखंड में मौसम अस्थिर बना हुआ है। राज्य के कई जिलों में बारिश, तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना है। रांची स्थित मौसम केंद्र ने आठ जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, जो शुक्रवार से शनिवार सुबह 8:30 बजे तक प्रभावी रहेगा। वहीं, मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 5 नवंबर से पूरे राज्य में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पूर्वी झारखंड के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है खासकर संथाल परगना क्षेत्र के साहिबगंज, गोड्डा और पाकुड़ जिलों में। इन जिलों में 64.5 से 115.5 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। इसके अलावा, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, गिरिडीह, कोडरमा और हजारीबाग के लिए चेतावनी जारी की गई है, जिसमें आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने को लेकर सतर्क रहने को कहा गया है।

Cyclone Arnab Effect: 5 नवंबर से मौसम में बदलाव के आसार

मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक सुबह के समय राज्य के कई हिस्सों में हल्का कोहरा छा सकता है। दिन के दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। 5 नवंबर से सुबह के समय थोड़ी धुंध या कोहरा रहने के बाद आसमान के मुख्य रूप से साफ रहने की उम्मीद है।

बारिश से कई जिलों में गिरा तापमान

लगातार बादल छाए रहने और बारिश के कारण राज्य के कई शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे आ गया है। डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 22.6°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8.1 डिग्री कम है। रांची में तापमान गिरकर 21.8°C (सामान्य से 6 डिग्री कम) पर आ गया, जबकि जमशेदपुर में यह 25°C (सामान्य से 5.8 डिग्री कम) रहा। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान दुमका में 27.6°C दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 17.6°C रहा।

बालूमाथ में 111.5 मिमी बारिश

पिछले 24 घंटों में लातेहार के बालूमाथ में सबसे अधिक बारिश 111.5 मिलीमीटर दर्ज की गई। कुरडेग में 90.6 मिमी, डालटनगंज में 75 मिमी और गारू में 60.4 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा धालभूमगढ़ में 50 मिमी, घाटशिला में 46.8 मिमी, चंदनकियारी और गुड़ाबांदा में 46.2 मिमी, पुटकी में 44 मिमी और जमशेदपुर में 20.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। राजधानी रांची में 8.5 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गयी.

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के दौरान वे खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। फिलहाल, राज्य के कई हिस्सों में बारिश जारी रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: JTET Exam Date: JTET देने जा रहे हैं तो जान लें ये जरूरी नियम, प्रशासन अलर्ट

यह भी पढ़ें: RK Sinha Death: नहीं रहे BJP के संस्थापक सदस्य आरके सिन्हा, 75 साल की उम्र में निधन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment