IIT ISM Dhanbad: झारखंड के धनबाद स्थित प्रतिष्ठित तकनीकी शिक्षण संस्थान आईआईटी (ISM) धनबाद में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। संस्थान के एक छात्र की आठवीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद संस्थान परिसर में शोक और अफरा-तफरी का माहौल है।
IIT ISM Dhanbad: मृतक छात्र महाराष्ट्र के अहमदनगर के रहने वाले था
मृतक छात्र की पहचान माने राज कुमार प्रतीक के रूप में हुई है। वह महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के नांद्रे के निवासी बताए जा रहे हैं। उनकी उम्र करीब 25 वर्ष थी। वह आईआईटी-आईएसएम में पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के छात्र थे।
सुबह 7:30 बजे एक्वामरीन बिल्डिंग में हुई घटना
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे की है। छात्र संस्थान की एक्वामरीन (Aquamarine) बिल्डिंग की आठवीं मंजिल से नीचे गिर गए। घटना की जानकारी मिलते ही संस्थान प्रशासन को सूचित किया गया। इसके बाद आनन-फानन में छात्र को इलाज के लिए अशर्फी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसा या आत्महत्या, जांच में जुटा प्रशासन
आईआईटी-आईएसएम के प्रमुख सुरक्षा अधिकारी राम मनोहर सिंह ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छात्र के साथ यह घटना किन परिस्थितियों में हुई। यह दुर्घटना है या आत्महत्या, इसकी जांच की जा रही है। घटना के सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।
परिजनों को दी गई सूचना, धनबाद के लिए रवाना हुए परिवार के सदस्य
छात्र की मौत की सूचना उनके परिवार वालों को दे दी गई है। परिजन धनबाद पहुंचने के लिए रवाना हो चुके हैं। फिलहाल छात्र का शव अशर्फी अस्पताल की मॉर्चरी में रखा गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
IIT ISM Dhanbad: संस्थान परिसर में शोक का माहौल
इस दुखद घटना से आईआईटी-आईएसएम के छात्र-छात्राओं और संस्थान से जुड़े लोगों में शोक है। फिलहाल छात्र की मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक परिस्थितियों का पता चल सकेगा।
इसे भी पढ़ें- Ranchi Encounter: रांची में राहुल दुबे गैंग और पुलिस के बीच भीषण मुठभेड़







1 thought on “IIT ISM Dhanbad: IIT-ISM धनबाद में आठवीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत”