Religious News: मनोहरपुर स्थित करीब एक दशक पुराने विघ्न विनाशक मंदिर में पिछले दिनों एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। मंदिर में स्थापित भगवान गणेश की करीब साढ़े पांच फीट ऊंची प्रतिमा के गले में पहनाई गई माला लगातार तीन से चार दिनों तक अपने आप नीचे गिरती रही। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई है। हैरानी की बात यह है कि मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में किसी बाहरी व्यक्ति के मंदिर में प्रवेश करने या बाहर निकलने का कोई दृश्य सामने नहीं आया।
Religious News: मंदिर का ताला खोलने पर जमीन पर मिली माला
शनिवार को घटना की जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी अखिलेश्वर पांडेय ने बताया कि गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की प्रतिमा को प्लास्टिक की माला पहनाई गई थी। कुछ दिनों बाद जब उन्होंने मंदिर का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि गर्भगृह का पर्दा हटा हुआ था और भगवान की प्रतिमा के गले में पड़ी माला जमीन पर गिरी हुई थी।
लगातार तीन-चार दिनों तक दोहराई गई घटना
पुजारी अखिलेश्वर पांडेय के अनुसार, शुरुआत में उन्हें लगा कि शायद किसी व्यक्ति ने मंदिर के अंदर आकर माला उतार दी होगी। लेकिन सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर मंदिर में किसी के प्रवेश करने या बाहर निकलने का कोई दृश्य नहीं मिला। आश्चर्यजनक रूप से लगातार तीन से चार दिनों तक माला इसी तरह प्रतिमा से नीचे गिरी हुई मिली।

इसके बाद पुजारी को लगा कि कहीं प्लास्टिक की माला में ही किसी तरह की समस्या तो नहीं है। उन्होंने भगवान गणेश की प्रतिमा से उस माला को उतारकर हटा दिया। इसके बाद माला गिरने की घटना बंद हो गई।
दीपावली पर भगवान गणेश को पहनाई जाएगी मोतियों की माला
पुजारी ने बताया कि मंदिर में प्रत्येक वर्ष भगवान गणेश को मोतियों की माला पहनाई जाती रही है। लेकिन इस बार गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्लास्टिक की माला पहनाई गई थी। अब आगामी दीपावली के दिन भगवान विघ्न विनाशक को पुनः मोतियों की माला पहनाई जाएगी।
Religious News: जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव ने भी जताया आश्चर्य
गणेश पूजा समिति के संरक्षक एवं मंदिर के मुख्य कर्ताधर्ता सह जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव ने भी घटना की जानकारी मिलने की पुष्टि की। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान गणेश की प्रतिमा करीब साढ़े पांच फीट ऊंची है। ऐसे में प्रतिमा के गले से माला का अपने आप निकलकर नीचे गिरना हैरानी की बात है।
गणेश पंडाल के झूमर पर लगातार 14 दिनों तक बैठा रहा उल्लू
रंजीत यादव ने गणेश चतुर्थी के दौरान हुई एक अन्य अनोखी घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि समिति की ओर से मनीपुर गांव में पंडाल बनाकर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई थी। इस दौरान प्रतिमा के ठीक बगल में लगे झूमर पर एक उल्लू लगातार 14 दिनों तक बैठा रहा। प्रतिमा विसर्जन के दिन वह वहां से उड़कर चला गया।
क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी दोनों घटनाएं
मनोहरपुर के विघ्न विनाशक मंदिर में माला गिरने की घटना और मनीपुर गांव में गणेश प्रतिमा के पास लगातार 14 दिनों तक उल्लू के बैठे रहने की बात क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। इन घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि मंदिर में माला गिरने के वास्तविक कारण की पुष्टि नहीं हो सकी है।
इसे भी पढ़ें- IIT ISM Dhanbad: IIT-ISM धनबाद में आठवीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत









1 thought on “Religious News: मनोहरपुर के विघ्न विनाशक मंदिर में रहस्यमयी घटना”