Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Illigal Timber Trade: बोकारो में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लकड़ी लदे दो बोलेरो पिकअप जब्त

Illigal Timber Trade: बोकारो में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लकड़ी लदे दो बोलेरो पिकअप जब्त
---Advertisement---

Illigal Timber Trade: बोकारो में वन विभाग ने लकड़ी के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बोकारो स्टील के स्टॉक यार्ड के पास से लकड़ी लदे दो बोलेरो पिकअप वैन जब्त किए हैं। बोकारो वन प्रमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर चास वन क्षेत्र पदाधिकारी की टीम ने यह कार्रवाई की।

जब्त दोनों वाहनों को वन क्षेत्र पदाधिकारी कार्यालय लाया गया है। मामले में वन अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

बोकारो स्टील प्रबंधन की ओर से रेलवे रैक में लोहे के कॉइल की लोडिंग और अनलोडिंग के दौरान इस्तेमाल के लिए लकड़ी के गुटखे तैयार कराए जाते हैं। इन गुटखों का उपयोग रेलवे रैक में सामान की आवाजाही और सुरक्षित लोडिंग-अनलोडिंग के दौरान किया जाता है। काम पूरा होने के बाद रेलवे रैक से लकड़ी के गुटखों को उतारकर स्टॉक यार्ड में रखा जाता है।

Illigal Timber Trade: स्टॉक यार्ड से लकड़ियों की निकासी पर उठे सवाल, दो वाहन जब्त

आरोप है कि स्टॉक यार्ड में रखी इन लकड़ियों को बाद में कथित तौर पर अवैध तरीके से बाहर निकालकर बेचने का काम किया जाता है। इसी सूचना और मामले को लेकर वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए लकड़ी से लदे दो बोलेरो पिकअप वैन को जब्त किया।

हालांकि, स्टॉक यार्ड में रखी लकड़ियां किन परिस्थितियों में बाहर पहुंचीं, उनकी निकासी किसके निर्देश पर की गई और इस कथित कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हुई है। इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

वन अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई, अधिकारियों ने दी जानकारी

बोकारो के वन प्रमंडल पदाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि यह वन विभाग की नियमित कार्रवाई का हिस्सा है। जब्त किए गए दोनों वाहनों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल वन विभाग की कार्रवाई के बाद लकड़ियों की निकासी और उनके परिवहन से जुड़े मामले पर सवाल उठने लगे हैं। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि जब्त लकड़ियां किसकी थीं, उन्हें कहां ले जाया जा रहा था और इस पूरे मामले में किन लोगों की भूमिका है।

इसे भी पढ़ें- Jharkhand Assembly: झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Jharkhand Assembly: झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान

Jharkhand Assembly: झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान

Chaibasa News: बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर चाईबासा में होगा प्रमंडलीय जनजातीय सम्मेलन,

Chaibasa News: बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर चाईबासा में होगा प्रमंडलीय जनजातीय सम्मेलन, भाजपा ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

अनन्या बिड़ला का बड़ा खुलासा: एक ही शख्स से बार-बार मिले शादी के प्रस्ताव

Ananya Birla: एक ही शख्स से बार-बार मिले शादी के प्रस्ताव, कारोबार से बॉलीवुड तक बनाई अलग पहचान

Health Crisis: झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था की दोहरी मार: एंबुलेंस हड़ताल से लेकर महंगे इलाज तक

Health Crisis: झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था की दोहरी मार: एंबुलेंस हड़ताल से लेकर महंगे इलाज तक, जेब पर बढ़ा बोझ

Jharkhand 26 Years: झारखंड विधानसभा के 26 साल: किराए के भवन से आधुनिक सदन तक का सफर,

Jharkhand 26 Years: झारखंड विधानसभा के 26 साल: किराए के भवन से आधुनिक सदन तक का सफर, सियासी उतार-चढ़ाव तक की पूरी कहानी

SC Land Aquisition: सुंदरगढ़ में डालमिया सीमेंट की खनन परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण रद्द

SC Land Aquisition: सुंदरगढ़ में डालमिया सीमेंट की खनन परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण रद्द, ग्राम सभा की सहमति को बताया अनिवार्य

Leave a Comment