Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Fatty Liver Campaign: रांची पहुंचे केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, ‘फैटी लिवर मूवमेंट’ कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ

Fatty Liver Campaign: रांची पहुंचे केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया
---Advertisement---

Fatty Liver Campaign: केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री मनसुख मांडविया सोमवार को झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर उनके आगमन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

केंद्रीय मंत्री रांची में आयोजित फैटी लिवर मूवमेंट से जुड़े विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट के तहत किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली, शारीरिक सक्रियता और फैटी लिवर जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक करना है।

रांची एयरपोर्ट पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया अभियान के तहत राजधानी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे। उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संदेश दिया जाएगा।

Fatty Liver Campaign: फैटी लिवर की जांच और जागरूकता पर रहेगा विशेष जोर

रांची में शुरू होने वाले इस अभियान के तहत फैटी लिवर की समस्या की पहचान, समय पर जांच और बचाव के उपायों को लेकर व्यापक स्तर पर जागरूकता फैलाई जाएगी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ‘फैटी लिवर मुक्त रांची अभियान’ के अंतर्गत 2.80 करोड़ रुपये की लागत से तैयार दो अत्याधुनिक मोबाइल स्क्रीनिंग वाहनों के माध्यम से लोगों की निःशुल्क जांच की जाएगी। ये वाहन रांची लोकसभा क्षेत्र के स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों तक पहुंचेंगे। आधुनिक तकनीक से लैस इन वाहनों में लगभग पांच मिनट में जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। इस पहल में इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (ILBS) और रांची सदर अस्पताल का सहयोग रहेगा।

भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह की मनसुख मांडविया ने की सराहना

रांची पहुंचने के बाद केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर उनका मन प्रफुल्लित हो गया। उनके इस बयान के बाद एयरपोर्ट पर मौजूद कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला।

गौरतलब है कि फैटी लिवर मुक्त रांची अभियान का शुभारंभ 23 नवंबर को दोपहर सीसीएल सभागार में प्रस्तावित है। इसमें झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और प्रसिद्ध लिवर विशेषज्ञ डॉ. एसके सरीन सहित कई प्रमुख लोग शामिल होंगे। अभियान के माध्यम से खासकर युवाओं और विद्यार्थियों को नियमित व्यायाम, संतुलित खानपान और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने के लिए जागरूक करने पर जोर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- Coal Block Protest: दुमका के बादलपाड़ा कोल ब्लॉक में हिंसक बवाल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Coal Block Protest: दुमका के बादलपाड़ा कोल ब्लॉक में हिंसक बवाल

Coal Block Protest: दुमका के बादलपाड़ा कोल ब्लॉक में हिंसक बवाल, GM सागर सिंह मीणा की बेरहमी से पिटाई, 7 पुलिसकर्मी घायल

Jharkhand Jobs: झारखंड में युवाओं के लिए नौकरी का बड़ा मौका!

Jharkhand Jobs: झारखंड में युवाओं के लिए नौकरी का बड़ा मौका! लातेहार, खूंटी और लोहरदगा में 6,779 पदों पर होगी भर्ती

Couple Murder: कनाडा में भारतीय मूल के दंपती की गोली मारकर हत्या

Couple Murder: कनाडा में भारतीय मूल के दंपती की गोली मारकर हत्या, वॉलमार्ट की पार्किंग में मिला शव, संगठित अपराध से जुड़े होने का शक

Shayra Munda: अर्जुन मुंडा की मां शायरा मुंडा का 91 वर्ष की उम्र में निधन

Shayra Munda: अर्जुन मुंडा की मां शायरा मुंडा का 91 वर्ष की उम्र में निधन, झारखंड में शोक की लहर, हेमंत सोरेन ने जताया दुख

Illigal Timber Trade: बोकारो में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लकड़ी लदे दो बोलेरो पिकअप जब्त

Illigal Timber Trade: बोकारो में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लकड़ी लदे दो बोलेरो पिकअप जब्त

Leave a Comment