Baghmara News: धनबाद के सांसद ढुलू महतो की पुत्री साक्षी के विवाह समारोह में राजनीतिक हस्तियों से लेकर भोजपुरी फिल्म जगत के चर्चित कलाकार तक शामिल हुए। बाघमारा के चिटाही स्थित सांसद आवास पर आयोजित इस मांगलिक समारोह में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ पहुंचे।
मुख्यमंत्री दंपती ने नवदंपति को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया और परिवार को शुभकामनाएं दीं। वहीं, भोजपुरी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव ने भी सांसद आवास पहुंचकर साक्षी को शादी की बधाई दी।
सांसद ढुलू महतो की बेटी के विवाह को लेकर चिटाही स्थित आवास पर दिनभर उत्सवी माहौल बना रहा। समारोह में अतिथियों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी रहा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी ने इस आयोजन को खास बना दिया।
Baghmara News: CM हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद
विवाह समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन के साथ शामिल हुए। दोनों ने सांसद ढुलू महतो के परिवार से मुलाकात की और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री दंपती के समारोह में पहुंचने पर परिवार के सदस्यों और उपस्थित अतिथियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान विवाह की खुशियों में शामिल होकर उन्होंने सांसद परिवार को शुभकामनाएं दीं।
इससे पहले दोपहर में भोजपुरी सिनेमा के चर्चित अभिनेता एवं गायक खेसारी लाल यादव भी चिटाही स्थित सांसद आवास पहुंचे। उन्होंने सांसद की पुत्री साक्षी को विवाह की बधाई दी और नवदंपति के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खेसारी लाल यादव की मौजूदगी भी समारोह के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रही।
बाबूलाल मरांडी समेत कई राजनीतिक हस्तियों का लगा जमावड़ा
सांसद ढुलू महतो की पुत्री के विवाह समारोह में झारखंड की राजनीति के कई बड़े चेहरे भी नजर आए। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने समारोह में शामिल होकर नवदंपति को आशीर्वाद दिया।
इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, भानुप्रताप शाही, अमर बाउरी और आलोक चौरसिया भी विवाह समारोह में पहुंचे। पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय और विधायक मथुरा महतो समेत कई अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
सभी अतिथियों ने सांसद ढुलू महतो और उनके परिवार को बेटी के विवाह की शुभकामनाएं दीं। चिटाही स्थित सांसद आवास पर दिनभर अतिथियों का आना-जाना लगा रहा। राजनीतिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों और भोजपुरी सिनेमा के कलाकार की मौजूदगी के कारण यह विवाह समारोह धनबाद के साथ-साथ झारखंड की राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा का विषय बना रहा।
इसे भी पढ़ें- Sadar Hospital: धनबाद सदर अस्पताल की बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर बढ़ा विवाद








