Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Beauty Treatment: शादी से पहले ब्यूटी पार्लर में ब्लीचिंग कराना पड़ा भारी!, चेहरे में जलन के बाद युवती ने किया जमकर हंगामा

Beauty Treatment: शादी से पहले ब्यूटी पार्लर में ब्लीचिंग कराना पड़ा भारी!
---Advertisement---

Beauty Treatment: धनबाद के सिटी सेंटर मॉल स्थित एक ब्यूटी पार्लर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चेहरे पर ब्लीचिंग कराने पहुंची एक युवती को अचानक तेज जलन होने लगी। देखते ही देखते मामला विवाद में बदल गया और पार्लर में जमकर हंगामा हुआ।

युवती ने ब्लीचिंग में इस्तेमाल किए जा रहे प्रोडक्ट की एक्सपायरी डेट पर सवाल उठाते हुए पार्लर प्रबंधन के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में शिकायत करने की बात कही है। वहीं, पार्लर संचालक ने एक्सपायरी प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के आरोपों को खारिज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, युवती की पहचान हीरापुर निवासी भावना सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भावना की शादी आगामी 3 दिसंबर को होने वाली है। शादी की तैयारियों के बीच वह अपने बालों में कलर और चेहरे पर ब्लीचिंग कराने के लिए सिटी सेंटर मॉल स्थित ब्यूटी पार्लर पहुंची थीं। इसी दौरान ब्लीचिंग की प्रक्रिया शुरू होने के बाद उनके चेहरे पर तेज जलन महसूस होने लगी।

Beauty Treatment: ब्लीचिंग के दौरान जलन, प्रोडक्ट एक्सपायरी डेट को लेकर बढ़ा विवाद

भावना सिंह का आरोप है कि चेहरे पर जलन महसूस होने के बाद उन्होंने तुरंत पार्लर की महिला कर्मचारी को इसकी जानकारी दी। इसके बाद इस्तेमाल किए जा रहे ब्लीचिंग प्रोडक्ट की एक्सपायरी डेट जांची गई। युवती का दावा है कि प्रोडक्ट की एक्सपायरी डेट को लेकर सवाल खड़े होने के बाद पार्लर में विवाद बढ़ गया।

भावना ने इस पूरे मामले पर नाराजगी जताते हुए पार्लर प्रबंधन के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में शिकायत करने की बात कही। उनका कहना है कि शादी से ठीक पहले इस तरह की परेशानी का सामना करना उनके लिए काफी तनावपूर्ण है।

पार्लर संचालक ने आरोपों को नकारा, मौके पर पहुंचे आसपास के दुकानदार

वहीं हंगामे की सूचना मिलने के बाद मॉल परिसर के आसपास मौजूद दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए। कुछ देर तक पार्लर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। दूसरी ओर, ब्यूटी पार्लर संचालक ने युवती के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि ब्लीचिंग के लिए इस्तेमाल किया गया प्रोडक्ट एक्सपायर नहीं था। संचालक का दावा है कि बेवजह मामले को बढ़ाया जा रहा है।

फिलहाल, इस मामले में दोनों पक्षों के दावे अलग-अलग हैं। प्रोडक्ट की वास्तविक एक्सपायरी डेट और युवती के चेहरे पर हुई जलन के कारणों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

शादी से कुछ दिन पहले हुई इस घटना ने ब्यूटी पार्लरों में इस्तेमाल होने वाले कॉस्मेटिक प्रोडक्ट की गुणवत्ता, सुरक्षा और उनकी एक्सपायरी डेट की जांच को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

इसे भी पढ़ें- Singh Sisters: आटा चक्की चलाकर पिता ने सात बेटियों को पढ़ाया, आज सभी कर रहीं हैं देश सेवा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment