Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Mann Ki Baat: धनबाद विधायक राज सिन्हा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुना ‘मन की बात’ का 140वां संस्करण

Mann Ki Baat:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 140वें संस्करण को धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने अपने आवासीय कार्यालय, जगजीवन नगर में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण राय एवं पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ सुना।

Mann Ki Baat: धनबाद विधायक राज सिन्हा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुना ‘मन की बात’ का 140वां संस्करण
---Advertisement---

Mann Ki Baat:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 140वें संस्करण को धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने अपने आवासीय कार्यालय, जगजीवन नगर में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण राय एवं पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा समाज, स्वास्थ्य, युवाओं और देश की विकास यात्रा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रखे गए विचारों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम के बाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा अपने संबोधन के माध्यम से समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने लाते हैं और लोगों को सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करते हैं। ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशभर के लोगों को सामाजिक सरोकारों, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है।

Mann Ki Baat:  नशे के दुष्प्रभाव और युवाओं को जागरूक करने पर जोर

विधायक राज सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार अपने संबोधन में नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों और इससे समाज को होने वाले नुकसान पर विशेष रूप से चर्चा की। उन्होंने नशे से दूर रहने, युवाओं को इसके प्रति जागरूक करने और नशे की लत छोड़कर स्वस्थ जीवन की ओर लौटने वाले लोगों की प्रेरणादायक कहानियों का उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री ने समाज के प्रत्येक व्यक्ति से नशे के खिलाफ अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को नशे से बचाने और उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।

राज सिन्हा ने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें परिवार, सामाजिक संगठनों और प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवाओं को नशे से दूर रखकर ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव मजबूत की जा सकती है।

Mann Ki Baat:  स्वस्थ शरीर के लिए खानपान और नियमित व्यायाम का संदेश

विधायक ने बताया कि प्रधानमंत्री ने लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए खानपान में तेल की मात्रा कम करने और प्रतिदिन व्यायाम करने की सलाह दी। प्रधानमंत्री का संदेश है कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में स्वास्थ्य संबंधी अच्छी आदतों को शामिल करना चाहिए।

इसके अलावा प्रधानमंत्री ने संचार साथी ऐप के माध्यम से गुम हुए मोबाइल फोन की रिकवरी और मोबाइल सुरक्षा के क्षेत्र में हो रही पहल की सराहना की। साथ ही सरकारी कर्मचारियों के कौशल विकास के लिए iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म की उपयोगिता का भी उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री ने चॉकलेट, गुड़ और कोको के बढ़ते वैश्विक निर्यात जैसे विषयों के माध्यम से भारतीय उत्पादों की संभावनाओं और देश की आर्थिक प्रगति की ओर भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

विधायक राज सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री का प्रत्येक संबोधन समाज को कुछ नया सोचने, सीखने और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। ‘मन की बात’ के माध्यम से देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे अच्छे कार्यों और प्रेरणादायक प्रयासों को राष्ट्रीय मंच मिलता है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण राय सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात करते हुए सामाजिक जागरूकता, स्वस्थ जीवनशैली और राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें- Road Accident: रजरप्पा मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो भीषण हादसे का शिकार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment