Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Latehar News: अपने परिवार के नाम पर कई सरकारी योजनाओं का लाभ ले रही हैं प्रखंड प्रमुख:- रबीना बीबी

On: May 22, 2025 6:11 PM
Follow Us:
अपने परिवार के नाम पर कई सरकारी योजनाओं का लाभ ले रही हैं प्रखंड प्रमुख:- रबीना बीबी
---Advertisement---

Latehar News: लातेहार जिले के मनिका प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी पर सरकारी योजना का लाभ दिलाने के एवज में पैसे की ठगी करने का मामला सामने आया है दरअसल आरोप है कि मनिका की थाना क्षेत्र के जरूआ ग्राम की रहने वाली रबीना बेबी ने लगाया है। इसे लेकर रबीना बीवी ने आज उपायुक्त को ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

add

ज्ञापन देने के बाद रबीना बीवी ने पत्रकारों को बताया कि मनिका प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी ने मुझे सरकारी लाभ दिलाने के आश्वासन दिलाया और फिर इसके एवज में उन्होंने जनवरी 2023 से फरवरी 2025 तक लगभग ढाई लाख रुपए ले ली। पर मुझे सरकारी योजना का कोई लाभ नहीं दिलाई। इसके बाद जब मैं उससे पैसे की मांग की तो प्रमुख के द्वारा किसी तरह लाख रुपया दिया गया, बाकी बच्चे पैसे की मांग जब मैं दोबारा की तो प्रमुख प्रमिता देवी ने सीधा कह दिया कि कोई पैसा बाकी नहीं है। सब पैसा हम तुमको दे दिए हैं।

जब मैं उनसे कहा कि अभी भी आपके पास मेरा एक लाख से ज्यादा पैसा बाकी है तो प्रमुख ने धमकी देते हुए मुझे कहा कि तुम यहां से चली जाओ, तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती हो। तुम मेरा पहुंच नहीं जानती हो। तुम्हें मैं बर्बाद कर दूंगी। मैं एक एसटी महिला हूं। तुम पर मानहानि का केस कर दूंगी। रबीना ने आगे पत्रकारों को बताया कि प्रमुख प्रतिमा देवी ने अपने खाते में पैसा डलवाने के साथ अपने ड्राइवर के खाते में भी पैसा डलवाई थी। दिनेश ने भी मुझे धमकी देते हुए कहा कि तुम यहां से भागो नहीं तो तुम्हें अपनी गाड़ी से कुचलकर मार डालूंगा। तुम्हें अब कोई पैसा नहीं मिलेगा।

तुम प्रतिमा मैडम का कुछ नहीं बिगाड़ सकती हो। इतना ही नहीं रवीना ने यह भी बताया कि प्रतिमा देवी ने अपना पद का दुरुपयोग करते हुए अपनी सास के नाम से कई सरकारी योजना जैसे अबुआ आवास, मुर्गी बॉयलर सेट, गाय सेट, आम बागवानी, टीसीबी इसीबी का लाभ दिलवाया है इसके अलावा अपने पति अरविंद कुमार सिंह के नाम पर मनरेगा से आम बागवानी, बिरसा हरित सिंचाई कूप इसीबी और टीसीबी जिसका योजना का लाभ ले रही है इतना ही नहीं रबीना ने प्रतिमा देवी पर और भी कई आरोप लगाए। उन्होंने यह भी बताया कि इस क्षेत्र के मुखिया को धमकी देकर 50 प्रतिशत काम खुद करती है और अगर कोई दूसरा व्यक्ति इस क्षेत्र में काम करने का प्रयास करता है तो अपना पद का दुरुपयोग कर प्रतिमा देवी उस पर जांच बैठा देती है।

आगे रवीना ने बताया कि मनरेगा योजना में अन्य लाभुको के नाम से योजना को पास करवा के फर्जीवाड़ा का कार्य करती हैं लाभुक को पता भी नहीं होता है और सारा पैसा का निकासी भी हो जाता है इनका प्रमुख बने हुए 3 साल भी नहीं हुआ है और अभी तक 25 लख रुपए से भी अधिक का संपत्ति अर्जित की जा चुकी है रवीना ने जिले की उपयुक्त से मनिका प्रमुख प्रतिमा देवी के संपत्ति की जांच की मांग की है रवीना ने ज्ञापन देते हुए डीसी उत्कर्ष गुप्ता से मांग करते हुए कहा है कि प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी और ड्राइवर दिनेश प्रसाद पर जल्द से जल्द और उचित कार्रवाई की जाए बहरहाल अपने पंचायत में अपने ही परिवार के नाम पर कई योजना का लाभ लेने को लेकर आवेदिका द्वारा उपयुक्त को एक आवेदन दिया गया है जिससे कि यह मामला काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Also Read: गुमला में वज्रपात से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, मछली पकड़कर चलाते थे अपनी आजीविका

इधर जब इस संबंध में प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी से उनका पक्ष लेने के लिए दूरभाष पर कई बार संपर्क किया गया तो उनका मोबाइल नंबर स्विच ऑफ बताया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

'दो बूंद जिंदगी की' की नारो से गुंजा झारखंड, पोलियो (polio) मुक्त बनाने को लेकर उठाया जा रहा है सराहनिए कदम

‘दो बूंद जिंदगी की’ की नारो से गुंजा झारखंड, पोलियो (polio) मुक्त बनाने को लेकर उठाया जा रहा है सराहनिए कदम

नशा मुक्त अभियान (Drug-free campaign) का पूर्वी सिंहभूम में दिखा असर, नशे की खिलाफ निकाली गई जागरूकता रैली

नशा मुक्त अभियान (Drug-free campaign) का पूर्वी सिंहभूम में दिखा असर, नशे की खिलाफ निकाली गई जागरूकता रैली

पूरे झारखंड में मनाया गाया मुहर्रम (Muharram) त्योहार,जमशेदपुर और धनबाद जैसे शहरों शांतिपूर्ण जूलूस संपन्न

पूरे झारखंड में मनाया गाया मुहर्रम (Muharram) त्योहार,जमशेदपुर और धनबाद जैसे शहरों शांतिपूर्ण जूलूस संपन्न

कांग्रेस की ओर से झारखंड के छात्रों के लिए एक नई पहल ,"छात्रों की गूंज" (Students Voice) कार्यक्रम का आयोजन

कांग्रेस की ओर से झारखंड के छात्रों के लिए एक नई पहल ,”छात्रों की गूंज” (Students Voice) कार्यक्रम का आयोजन

निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी (Parimal Nathwani) की जीत पड़ी भारी, सियासी गलियारों में छिड़ गई बहस

निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी (Parimal Nathwani) की जीत पड़ी भारी, सियासी गलियारों में छिड़ गई बहस

अस्पताल (Hospital) की लापरवाही ने ली मरीज की जान,इंसाफ की मांग को लेकर अस्पताल के बाहर बैठे परिजन

अस्पताल (Hospital) की लापरवाही ने ली मरीज की जान,इंसाफ की मांग को लेकर अस्पताल के बाहर बैठे परिजन

Leave a Comment