Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

ग्राम प्रधान हत्या कांड की गुत्थी सुलझी, एक सप्ताह में सात आरोपी गिरफ्तार

---Advertisement---

Godda: गोड्डा पुलिस ने ग्राम प्रधान की हत्या मामले की गुत्थी महज एक सप्ताह में सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या में शामिल सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई गोड्डा पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम द्वारा की गई।

मामला बोआरीजोर थाना क्षेत्र का है, जहां 19 मई को एक ग्राम प्रधान का शव बरामद हुआ था। मृतक ग्राम प्रधान साहेबगंज जिले का रहने वाला था। घटना के बाद से ही पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई थी।

पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने प्रेस वार्ता में बताया कि हत्या का कारण भूमि विवाद था। जांच में यह बात सामने आई कि जमीन को लेकर चल रहे आपसी विवाद के चलते ग्राम प्रधान की हत्या की गई।

पुलिस ने वैज्ञानिक तरीकों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Also Read: मैथन डैम में जानलेवा स्टंट कर रहे बच्चे, प्रशासन और परिजनों की बेखबरी से मंडरा रहा खतरा

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर आमजन का भरोसा और मजबूत हुआ है। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, साढ़े तीन किलो से ज्यादा गांजे का 1299 पुड़िया बरामद, दो गिरफ्तार

जमशेदपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, साढ़े तीन किलो से ज्यादा गांजे का 1299 पुड़िया बरामद, दो गिरफ्तार

कैशबैक और क्रेडिट कार्ड के नाम पर साइबर ठगी का पर्दाफाश, जामताड़ा में पांच आरोपी गिरफ्तार

कैशबैक और क्रेडिट कार्ड के नाम पर साइबर ठगी का पर्दाफाश, जामताड़ा में पांच आरोपी गिरफ्तार

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, झारखंड सहित देशभर में प्रदर्शन, 5-Day Banking सहित कई मांगें

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, झारखंड सहित देशभर में प्रदर्शन, 5-Day Banking सहित कई मांगें

गिद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राहुल दुबे गिरोह के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 40 हजार रुपये और एक बाइक बरामद

गिद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राहुल दुबे गिरोह के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 40 हजार रुपये और एक बाइक बरामद

जमशेदपुर की वोटर लिस्ट में 3 अफगान नागरिकों के नाम! SIR में खुलासा, नाम हटाए गए, जांच के आदेश

जमशेदपुर की वोटर लिस्ट में 3 अफगान नागरिकों के नाम! SIR में खुलासा, नाम हटाए गए, जांच के आदेश

झारखंड में शुरू होगी ‘महिला किसान खुशहाली योजना’, खेती के साथ पशुपालन और मत्स्य पालन से बढ़ेगी महिलाओं की आय

झारखंड में शुरू होगी ‘महिला किसान खुशहाली योजना’, खेती के साथ पशुपालन और मत्स्य पालन से बढ़ेगी महिलाओं की आय

Leave a Comment