Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

add

Supaul News: चेतना शिविर के दौरान छातापुर में हुई परिवर्तन की बात

On: May 26, 2025 7:12 PM
Follow Us:
चेतना शिविर
---Advertisement---

Supaul News: छातापुर प्रखंड के भीमपुर पंचायत के केवाला में राजद नेता बैधनाथ मेहता की अध्यक्षता में अनुसूचित जाती/जनजाती अधिकार चेतना शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें राजद के तमाम कार्यकर्ता समेत सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। चेतना शिविर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद नेता बैधनाथ मेहता ने कहा कि अंबेडकर जी ने कहा था सफलता की पहली पुंजी शिक्षा हैं। इसीलिए अपने बच्चों  को शिक्षित कीजिए, जब हम शिक्षित हो जाएंगे तो संगठित भी हो जाएंगे यह अंबेडकर जी का संदेश था। शिक्षित बनो संगठित हो जाओ फिर हक के लिए संघर्ष करो। कहा कि आज लोगों को तरह तरह का प्रलोभन देकर उनसे वोट ले लिया जाता है। फिर उनकी हकमारी भी की जाती हैं। इसीलिए हमलोग अगर संगठित नहीं हुए तो बाहरी आकर ऐसे ही शासन करेगा।

आगे कहा अगर आप छातापुर में परिवर्तन चाहते हैं तो आपको अपना आशीर्वाद मुझे देना होगा। चुकी आम जनता के आशीर्वाद और प्यार के बिना छातापुर में परिवर्तन संभव नही हैं। वहीं प्रदेश से समीक्षा करने आए अवधेश पासवान ने बताया कि हमलोग इस बार छातापुर की समीक्षा करने ही आए हैं। इस बार छातापुर में परिवर्तन की लहर हैं। कहा कि अगर आरजेडी की सरकार आती हैं। लोगों को हक सम्मान सब मिलेगा वो आरजेडी सरकार ही दे सकती हैं जुमलेबाज सरकार नहीं दे सकती हैं। कार्यक्रम का मंच संचालन सुमन पासवान ने किया।

 

यह भी पढ़े: झारखंड सरकार ने 18 IAS officers का किया तबादला…आदित्य रंजन बने Dhanbad DC 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment