Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Jharkhand News: बंगाल पुलिस ने सुदेश महतो को कोटशिला जाने से रोका

बंगाल पुलिस ने सुदेश महतो को कोटशिला जाने से रोका
---Advertisement---

Jharkhand News: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो को पश्चिम बंगाल के झालदा में पुलिस ने रोक लिया। सुदेश महतो को पार्टी प्रतिनिधिमंडल के साथ कोटशिला जाने से रोका गया। जहाँ वे हाल ही में हुई हिंसा की घटनाओं के पीड़ितों से मिलने जा रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो प्रतिनिधिमंडल के साथ पार्टी के पूर्व विधायक लंबोदर महतो, ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी हरेलाल महतो, पार्टी के महासचिव और हजारीबाग लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी संजय मेहता मौजूद थे.

ज्ञात हो कि कुड़मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग को लेकर हुए आंदोलन के दौरान कोटशिला क्षेत्र के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सुदेश महतो और आजसू पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल घायलों से मिलने और उनका हालचाल जानने के लिए पश्चिम बंगाल रवाना हुए थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया और आगे नहीं बढ़ने दिया।

Also Read: Navratri 2025: देवघर में शिव की पूजा से पूर्व गुप्त रूप से होती है तीन माताओं की आराधना

पार्टी के प्रवक्ता संजय मेहता ने बताया की बंगाल पुलिस दमन पर उतर आई है। सुदेश महतो के कार्यक्रम के बारे में बंगाल पुलिस को पहले ही सूचित कर दिया गया था और उन्होंने अनुमति भी दे दी थी। बंगाल पुलिस ने सुदेश महतो के काफिले को भी सुरक्षा प्रदान की थी, लेकिन झालदा पुलिस ने अत्यधिक बल प्रयोग कर काफिले को रोक दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गोलमुरी बाजार बंद: बैंक डकैती और लगातार चोरी के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

गोलमुरी बाजार बंद: बैंक डकैती और लगातार चोरी के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम; SIR पर भी उठाए सवाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम; SIR पर भी उठाए सवाल

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

Leave a Comment