Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Jehanabad में लघु सिंचाई विभाग की Junior Engineer महिला के साथ छेड़छाड़

छेड़छाड़
---Advertisement---

Jehanabad News: बिहार राज्य में बढ़ते अपराध और गिरती कानून-व्यवस्था पर फिर से सवाल उठने लगे हैं। जहानाबाद जिले में लघु सिंचाई विभाग की महिला Junior Engineer के साथ हुई छेड़छाड़ की जांच करने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस हमले में महिला दारोगा ब्यूटी कुमारी समेत 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

घटना 24 मई की है जब JE पल्लवी कुमारी परस बिगहा थाना क्षेत्र के तुरकौल गांव में नहर परियोजना का निरीक्षण करने गई थीं। इसी दौरान गांव के निवासी अनिल सिंह के बेटे गौरी शंकर सिंह ने Junior Engineer के साथ छेड़छाड़ की और उनका मोबाइल भी छीन लिया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके आधार पर पुलिस टीम छापेमारी के लिए गांव पहुंची।

छापेमारी के दौरान आरोपी के परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर अचानक हमला बोल दिया। हमले में झारखंड पुलिस का जवान नरेंद्र सिंह भी शामिल पाया गया, जिसे घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने पुलिस की कार्रवाई में बाधा डालने के साथ-साथ टीम के सदस्यों के साथ हाथापाई भी की।

घटना में घायल पुलिसकर्मियों में महिला दारोगा ब्यूटी कुमारी के अलावा एसआई बबलू सिंह, सिपाही नरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार सिंह, रविशंकर कुमार और राहुल कुमार शामिल हैं। सभी को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ब्यूटी कुमारी की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के बाद गांव में भारी तनाव फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, जिसका फायदा उठाकर मुख्य आरोपी गौरी शंकर सिंह मौके से फरार हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।

पुलिस ने झारखंड के पुलिस जवान नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

यह घटना न केवल Junior Engineer और पुलिस महिला कर्मचारियों की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न खड़े करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे अब पुलिस पर भी खुलकर हमला करने से नहीं हिचकते।

 

 

Also Read: Rohtas News: सोन नदी के किनारे किसान मजदूर ने दिया धरना

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोहरदगा में खूनी वारदात से दहला भंडरा

लोहरदगा में खूनी वारदात से दहला भंडरा! पत्नी और उसके कथित प्रेमी की टांगी से हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

मानव सेवा को समर्पित रहा टीम पीएसएफ का 11वां स्थापना दिवस

मानव सेवा को समर्पित रहा टीम पीएसएफ का 11वां स्थापना दिवस, झारखंड स्थापना दिवस पर सेवा और समर्पण का दिया संदेश

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर गुमला के पर्यटन स्थल विकास की बाट जोह रहे

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर गुमला के पर्यटन स्थल विकास की बाट जोह रहे, सरकारी उदासीनता से नहीं मिल पा रही पहचान

Chhath Puja: सुबह की अर्घ्य के साथ ही आस्था का महापर्व छठ संपन्न

Chhath Puja: सुबह की अर्घ्य के साथ ही आस्था का महापर्व छठ संपन्न, चार दिनों तक भक्तिमय रहा माहौल

Dhanbad News: 35 लाख लोग रोजाना सिर्फ 10 मिनट दें, तो चमन बन जाएगा धनबाद

Dhanbad News: 35 लाख लोग रोजाना सिर्फ 10 मिनट दें, तो चमन बन जाएगा धनबाद, ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ में दौड़ा पूरा शहर

Palamu News: झारखंड स्थापना दिवस पर पलामू में दिखा उत्साह

Palamu News: झारखंड स्थापना दिवस पर पलामू में दिखा उत्साह, ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ में डीसी-एसपी के साथ दौड़े अधिकारी और स्कूली बच्चे

Leave a Comment