World Environment Day: विश्व पर्यावरण दिवस पर आज उपायुक्त दिनेश कुमार यादव एवं उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्र ने समाहरणालय गढ़वा परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया. पौधारोपण के बाद उपायुक्त ने आम जनता से भी पेड़ लगाने और अपने आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने की अपील की, ताकि गढ़वा जिले को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाया जा सके.
उल्लेखनीय है कि पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए 5 जून को पूरे विश्व में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। पर्यावरण के प्रति वैश्विक राजनीतिक और सामाजिक जागरूकता लाने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 1972 में इस दिवस को मनाने की घोषणा की गई थी।
इसे 05 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद लॉन्च किया गया था। पहला विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून 1974 को मनाया गया था, जिसके बाद से हर साल 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है।
Also Read: Katihar News: लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्वेता मिश्रा के सरकारी आवास पर छापेमारी
सरकार के निर्देशानुसार गढ़वा जिला अंतर्गत सभी अमृतसरोवर्स में पर्यावरण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
गढ़वा से संजय पांडे की रिपोर्ट