Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पप्पू यादव ने आरा के एक निजी होटल में किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

On: June 10, 2025 7:51 AM
Follow Us:
पप्पू यादव ने आरा के एक निजी होटल में किया प्रेस कॉन्फ्रेंस
---Advertisement---

Bihar के बक्सर से लौटने के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ( Pappu Yadav ) ने आरा के एक निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। जहां उन्होंने चिराग पासवान के बिहार से विधानसभा चुनाव लड़ने के शंखनाद पर पलटवार करते हुए कहा कि चुनाव लड़ना सबका सपना होता है।

add

साथ ही कहा… सबको पिता की विरासत मिली हुई है। मोदी जी के हनुमान है। विधानसभा चुनाव घोषणा कर दिया की नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे या चिराग के नेतृत्व में लड़ेंगे यह तो भाजपा तय करेगी। कौन इसके कंधे पर बंदूक तैयार कर रहा है…

वहीं प्रशांत किशोर का बिना नाम लिए पप्पू यादव ने कहा की पैसा का पूरा प्रोटेक्शन है और नीतीश को खाली गाली देता है, बीजेपी के बारे में कुछ भी नहीं बोलता| वहीं दूसरी तरफ एनडीए घटक दल में चिराग जी ने घोषणा कर ही दिया है कि मुख्यमंत्री हम हैं। चुनाव लड़ेंगे, जब केंद्रीय मिनिस्टर हैं तो आपकी तो बिहार में जरूरत है। चिराग पासवान जी क्या काम कर रहे है। वह तो वह बताएंगे। वो किसके द्वारा बिहार बचाएंगे। बिहार को सबसे ज्यादा डिमांड है, अपराधी माफिया, बालू माफिया, शराब माफिया को मिटा देने की मिट्टी में मिला देने की।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म कर देना, आम आदमी की आजादी, सियासत और सत्ता की जरूरत नहीं है। आर्थिक आजादी की जरूरत है। बिहार में राजनीति आजादी नहीं चाहिए। इकोनॉमिकल फ्रीडम पॉलीटिकल फ्रीडम नहीं चाहिए। इसलिए भाजपा हमेशा पीछे से वार करती है। नीतीश कुमार को खत्म करने की तैयारी हो रही है तो जदयू समझेगी ना। आँख मिचौली का खेल भाजपा खेल रही है। चुनाव के 5 बजे के बाद क्या करेगी यह तो जदयू को सोचना चाहिए।

पप्पू यादव ने कहा कि हमारे यहां तो जदयू को सम्मान देने के लिए तैयार है कांग्रेस। यहां तो चारों तरफ आपको घेर रहा है। सांसद ने कहा कि चिराग जी ने संकल्प लिया है बिहार बनाने का… हमको लगता है कि 20 सालों में बीजेपी और जदयू ने बिहार को बर्बाद कर दिया है। चिराग जी का भी यही संकल्प है। वहीं चिराग द्वारा कहे गए 20 वर्षों का जंगल राज को लेकर पप्पू यादव ने कहा कि अब तो ‘रामविलास पासवान जी कांग्रेस के ही नाव पर हुए आज तक’।

पप्पू यादव ने कहा कि रामविलास पासवान मिनिस्टर बने। बीपी सिंह के साथ कांग्रेस का ही तो था। रामविलास हम लोग के लीडर थे और 20 साल की बात उनको बतानी चाहिए। चिराग जी को छोड़कर एक दो सांसद को छोड़कर लगभग बालू, शराब, गांजा तस्कर अपराधी सब परिक्रमा कर ही रहे थे। मंच पर अपराधी शराब माफिया को लेकर ही सरकार चलेगी। बालू माफिया के लोगों से सब का दल चलता है… और सबको गद्दी भी देते है। अपने तय कर दिया कैसा स्वरूप होगा बिहार का |

आरा से संवाददाता शुभम सिन्हा की रिपोर्ट

Also Read: Latehar News: मगध कोल परियोजना चमातू के ग्रामीणों ने जताया सीसीएल का विरोध

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BBMKU में AISA का जोरदार प्रदर्शन, प्रशासनिक भवन में तालाबंदी, कुलपति समेत प्रोफेसर और अधिकारियों को अंदर नहीं जाने दिया

BBMKU में AISA का जोरदार प्रदर्शन, प्रशासनिक भवन में तालाबंदी, कुलपति समेत प्रोफेसर और अधिकारियों को अंदर नहीं जाने दिया

सरायकेला में अपराध और नशे के खिलाफ एसपी का बड़ा अभियान, थानों का औचक निरीक्षण कर कसी व्यवस्था की लगाम

सरायकेला-खारसावां में अपराध और नशे के खिलाफ एसपी का बड़ा अभियान, थानों का औचक निरीक्षण कर कसी व्यवस्था की लगाम

लोकसभा में पेश हुआ पेपर लीक रोकने वाला सख्त बिल, दोषी एजेंसियों और अधिकारियों पर भी कसेगा शिकंजा

लोकसभा में पेश हुआ पेपर लीक रोकने वाला सख्त बिल, दोषी एजेंसियों और अधिकारियों पर भी कसेगा शिकंजा

गढ़वा के भवनाथपुर में शिक्षक पर जानलेवा हमला, गला रेतकर मरणासन्न छोड़ भागे हमलावर

गढ़वा के भवनाथपुर में शिक्षक पर जानलेवा हमला, गला रेतकर मरणासन्न छोड़ भागे हमलावर

धनबाद के कुमारधुबी स्टेशन पर सात ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, सांसद ढुलू महतो ने डीआरएम को लिखा पत्र

धनबाद के कुमारधुबी स्टेशन पर सात ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, सांसद ढुलू महतो ने डीआरएम को लिखा पत्र

दुमका के गोपीकांदर में लैम्पस में खाद का टोटा, बाजार में महंगी बिक्री से किसान परेशान

दुमका के गोपीकांदर में लैम्पस में खाद का टोटा, बाजार में महंगी बिक्री से किसान परेशान

Leave a Comment