Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Motihari News: मोतिहारी में घायल चालक ने चाकूबाजी के बाद कार से तीन महिलाओं को रौंदा

मोतिहारी में घायल चालक ने चाकूबाजी के बाद कार से तीन महिलाओं को रौंदा
---Advertisement---

Motihari News: मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र के राजाबाजार सभागार के पास शुक्रवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे चल रही तीन महिलाओं को कुचल दिया. हादसे में महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। कार चालक की हालत भी गंभीर बनी हुई है. सभी घायलों को इलाज के लिए रहमानिया मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है.

प्रत्यक्षदर्शी और सभागार के गार्ड सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि वह गेट पर बैठे थे तभी एक तेज रफ्तार कार पहले पेड़ से टकराई, फिर खंभे से टकराई और फिर सड़क किनारे चल रही तीन महिलाओं को टक्कर मार दी. आसपास के लोगों ने तुरंत सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

घायलों की पहचान नगर थाना क्षेत्र निवासी शशिरंजन सिंह की पत्नी 34 वर्षीय प्रियंका सिंह, उनकी 14 वर्षीय बेटी श्रेया कुमारी और भाभी रेनू देवी के रूप में की गई है. कार चालक की पहचान चांदमारी निवासी ओम प्रकाश गुप्ता के 25 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार के रूप में की गयी है.

घटना के मूल में एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में ड्राइवर रूपेश कुमार को उसके भतीजे आलोक ने चाकू मार दिया. घायल अवस्था में रूपेश इलाज के लिए खुद ही अपनी गाड़ी चलाकर आये. इसी दौरान राजाबाजार के पास उनका एक्सीडेंट हो गया.

मोतिहारी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी भतीजे आलोक को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान आलोक ने अपने चाचा को चाकू मारने की बात स्वीकार करते हुए कहा, ”मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई.

Also Read: Bihar में पेपर लीक का ‘सुपर मास्टरमाइंड’ Sanjeev Mukhiya: BPSC, NEET से लेकर सिपाही भर्ती तक जुड़ा है नाम

जब चाचा ने फोन उठाना बंद कर दिया तो मैंने परिवार को घटना की जानकारी दी, तब पता चला कि सड़क दुर्घटना हो गई है।”

नगर थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि कार की चपेट में आने से तीन महिलाएं घायल हो गयीं. जांच में यह भी पता चला कि ड्राइवर को पहले भी चाकू मारा गया था। सभी घायलों का इलाज जारी है और मामले की जांच की जा रही है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BCCL कम्युनिटी हॉल में राष्ट्रीय लोक अदालत (Lok Adalat) का आयोजन, कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निपटारा।

BCCL कम्युनिटी हॉल में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निपटारा

सड़क हादसे में 14 साल के नबालिक की मौत, स्थानीय l(locals) लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन।

सड़क हादसे में 14 साल के नबालिक की मौत, स्थानीय लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

जमशेदपुर में चोरी और जानलेवा हमले के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा, Chapad से हमला करने के मामले में SIT ने दो आरोपियों को गिरफ्तार।

जमशेदपुर में चोरी और जानलेवा हमले के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा, चापड़ से हमला करने के मामले में SIT ने दो आरोपियों को गिरफ्तार

ट्रक मालिकों और लोहरदगा जिला माइनिंग ऑफिसर (DMO) के बीच विवाद: समय में ट्रक न पहुंचने पर दंडात्मक कार्रवाई

ट्रक मालिकों और लोहरदगा जिला माइनिंग ऑफिसर (DMO) के बीच विवाद: समय में ट्रक न पहुंचने पर दंडात्मक कार्रवाई

अपग्रेडेड हाई स्कूल डुमहाणी में अभिभावकों (Parent) की बैठक,9 के छात्र कक्षा 5 के स्तर की किताबें भी नहीं पढ़ पाते हैं बच्चे

अपग्रेडेड हाई स्कूल डुमहाणी में अभिभावकों की बैठक,9 के छात्र कक्षा 5 के स्तर की किताबें भी नहीं पढ़ पाते हैं बच्चे

झारखंड समग्र विकास के लिए संसाधन विषय पर एक बड़ी चर्चा, economic को समग्र विकास रणनीति से जोड़नेपर विस्तार से बात।

झारखंड समग्र विकास के लिए संसाधन विषय पर एक बड़ी चर्चा, अर्थशास्त्री हरीश्वर दयाल और अमरनाथ झा हुए शामिल

Leave a Comment