Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड में 12 अत्याधुनिक नए पुलिस थानों का ऑनलाइन शिलान्यास, सैकड़ों वाहन पुलिस को सौंपे जाएंगे

झारखंड में 12 अत्याधुनिक नए पुलिस थानों का ऑनलाइन शिलान्यास, सैकड़ों वाहन पुलिस को सौंपे जाएंगे
---Advertisement---

झारखंड में कानून व्यवस्था को और सख्त एवं प्रभावी बनाने के लिए 12 नए पुलिस थानों का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रांची स्थित झारखंड विधानसभा परिसर से 12 अत्याधुनिक नए पुलिस थानों का ऑनलाइन शिलान्यास किया।

इसके साथ ही राज्य के विभिन्न थानों के लिए 636 पेट्रोलिंग वाहन और 849 दोपहिया वाहन भी सौंपे जाएंगे, जिससे पुलिस की गश्ती व्यवस्था और आपात प्रतिक्रिया क्षमता को और मजबूत किया जा सकेगा।

राज्य सरकार द्वारा कुल 1255 पेट्रोलिंग वाहन और 1697 दोपहिया वाहन स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से पहले चरण में 636 पेट्रोलिंग वाहन और 849 दोपहिया वाहन थानों को दिए जा रहे हैं।

इस दौरान मंच पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, मंत्री संजय प्रसाद यादव, मंत्री राधा कृष्ण किशोर, विधायक कल्पना सोरेन समेत झामुमो और कांग्रेस के कई विधायक उपस्थित रहे।

अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस में लगातार सुधार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में अपराधों की संख्या बढ़ी है, लेकिन झारखंड पुलिस लगातार इसे नियंत्रित करने में जुटी हुई है। आने वाले समय में राज्य में हो रही घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस पूरी तरह तत्पर है।

उन्होंने कहा कि आज के समय में अपराध के तरीके और तकनीक बदल रहे हैं। ऐसे में उन पर नियंत्रण के लिए पुलिस विभाग में कई तरह के बदलाव किए जा रहे हैं। यह बदलाव आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस अवसर पर कई युवाओं को विभिन्न विभागों में नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए, जो अलग-अलग विभागों में काम करेंगे। इससे पुलिस व्यवस्था को और मजबूत हाथ मिलेंगे।

नए वाहनों से पुलिस की गतिशीलता बढ़ेगी

झारखंड की डीजीपी तदाश मिश्र ने बताया कि इन वाहनों से झारखंड पुलिस को और बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस के लिए गतिशीलता बेहद महत्वपूर्ण होती है। इन वाहनों के माध्यम से पुलिस की गश्त व्यवस्था मजबूत होगी और आम लोगों को समय पर सहायता मिल सकेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment